1 फरवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) – राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में
- Gk Section
- Posted on
Current Affairs in Hindi – 1 February 2023 General Knowledge in Hindi
Current affairs gk in Hindi – 1 फरवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स हिंदी में प्रकशित किए गए है. कर्रेंट अफेयर्स 1 फरवरी 2023 के सवाल और जवाब हिंदी में पढ़े (1 February 2023 Current Affairs in Hindi) आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए. 1 फरवरी 2023 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर को डाउनलोड करें.
निम्न में से किस शहर में पहली बार भारत स्टैक सम्मलेन आयोजित किया गया है?
- पुणे
- मुंबई
- दिल्ली
- गुजरात
उत्तर देखें
दिल्ली - भारत की राजधानी दिल्ली में विश्वभर में भारत के डिजिटल सामानों को व्यापक रूप से अपनाने को सुनिश्चित करने के तरीकों और साधनों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पहला भारत स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन आयोजित किया गया है. जिसमे उद्योग, सरकार, स्टार्ट-अप्स और यूनिकॉर्न्स और शिक्षा जगत के 100 से अधिक डिजिटल प्रतिनिधि नेहिस्सा लिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कितने रुपये का सिक्का जारी किया है?
- 25 रूपये
- 55 रूपये
- 75 रूपये
- 65 रूपये
उत्तर देखें
75 रूपये - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हाल ही में दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी रैली में भाग लिया और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 75 रुपये का सिक्का जारी किया है.
निम्न में से किस गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान रख दिया गया है जिसे हाल ही में आम जनता के लिए खोल दिया गया है?
- अशोक गार्डन
- अकबर गार्डन
- चगेज गार्डन
- मुगल गार्डन
उत्तर देखें
मुगल गार्डन - राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को हाल ही में आम जनता के लिए खोल दिया गया है. इस ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था। इस उद्यान को साल में एक बार जनता के लिए खोला जाता है.
हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में जर्मनी ने किसको हराकर हॉकी विश्व जीत लिया है?
- ऑस्ट्रेलिया
- अमेरिका
- जापान
- बेल्जियम
उत्तर देखें
बेल्जियम - हॉकी विश्व कप 2023 के फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर हॉकी विश्व जीत लिया है. रोमांचक फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थी, लेकिन इसके बाद जर्मनी की टीम ने खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम में सडन डेथ में 5-4 से जीत दर्ज की. है.
नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल हाल ही में किस गणराज्य के नए राष्ट्रपति चुने गए है?
- अर्जेंटीना
- अफ्रीका
- ऑस्ट्रेलिया
- चेक
उत्तर देखें
चेक - नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल हाल ही में चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है. पेट्र पावेल ने अपने प्रतिद्वंदी और विवादास्पद राष्ट्रपति मिलोस जमैन को बदलने के लिए एक रन-ऑफ वोट में अरबपति लेडी बैबिस को हरा दिया है.
निम्न में से किसका अध्ययन करने वाले आदित्य-एल1 को जून-जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा?
- चन्द्रमा
- सूर्य
- मंगल ग्रह
- शुक्र ग्रह
उत्तर देखें
सूर्य - सूर्य का अध्ययन करने वाले भारत के पहले मिशन आदित्य-एल1 को जून-जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा. इसे भारतीय तारा भौतिकी संस्थान (आईआईए) ने इसरो को ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) सौंप दिया है.
हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रीं ने “राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (समुद्री)” का उदघाटन किया है?
- हरदीप सिंह पूरी
- राजनाथ सिंह
- अजय त्यागी
- सर्वानंद सोनोवाल
उत्तर देखें
सर्वानंद सोनोवाल - भारत के केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने हाल ही में`एकल खिड़की पोर्टल का मकसद लॉजिस्टिक लागत को कम करने के उद्देश्य से "राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पोर्टल (समुद्री)" का उदघाटन किया है.
1 फरवरी को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
- भारतीय शिक्षक दिवस
- भारतीय विज्ञान दिवस
- भारतीय महिला दिवस
- भारतीय तटरक्षक दिवस
उत्तर देखें
भारतीय तटरक्षक दिवस - 1 फरवरी को पूरे भारत में "भारतीय तटरक्षक दिवस" मनाया जाता है. अंतरिम भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना 1 फरवरी 1977 को समुद्री माल की तस्करी को रोकने के लिए की गई थी जो भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था में बाधा बन रही थी.