11 जनवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) – राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

Current Affairs in Hindi – 11 January 2023 General Knowledge in Hindi

Current affairs gk in Hindi – 11 जनवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स हिंदी में प्रकशित किए गए है. कर्रेंट अफेयर्स 11 जनवरी 2023 के सवाल और जवाब हिंदी में पढ़े (11 January 2023 Current Affairs in Hindi) आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए. 11 जनवरी 2023 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर को डाउनलोड करें.

11 जनवरी को निम्न में से कौनसा दिवस मनाया जाता है?

  1. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
  2. राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस
  3. राष्ट्रीय खेल दिवस
  4. राष्ट्रीय बालिका दिवस
उत्तर देखें
राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस - 11 जनवरी को राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य मानव तस्करी पीड़ितों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना और एवं उनकी रक्षा करना है।

हाल ही में किस फुटबॉल खलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है?

  1. ह्यूगो लोरिस
  2. हैरी केने
  3. ओलिवर गिरौंद
  4. माइक मैगनन
उत्तर देखें
ह्यूगो लोरिस – फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना के हाथों मिली हार के बाद फ्रांस के कप्तान और गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है।

26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन कहाँ पर किया जाएगा?

  1. इम्फाल
  2. हुबली
  3. उदयपुर
  4. मेरठ
उत्तर देखें
हुबली – 12 जनवरी को कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

किसे हाल ही में ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से सम्मानित किया गया है?

  1. पुनीत रंजन
  2. अरविन्द कृष्णा
  3. राज सुब्रमण्यम
  4. अशोक सुब्रमण्यम
उत्तर देखें
राज सुब्रमण्यम – हाल ही में प्रतिष्ठित ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से विश्व की सबसे बड़ी एक्सप्रेस परिवहन कंपनी फेडएक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज सुब्रमण्यम को सम्मानित किया गया है।

इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन कितने प्रवासी भारतीयों को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया?

  1. 21
  2. 87
  3. 67
  4. 27
उत्तर देखें
27 – इंदौर में 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन इस आयोजन के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया।

किसे अमेरिकी राज्य टेक्सास में फोर्ट बेंड टोल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है?

  1. अरुण धैर्यवान
  2. स्वपन धैर्यवान
  3. केशव धैर्यवान
  4. निलेश धैर्यवान
उत्तर देखें
स्वपन धैर्यवान – अमेरिकी राज्य टेक्सास में भारतीय मूल के स्वपन धैर्यवान को फोर्ट बेंड टोल रोड अथॉरिटी और ग्रैंड पार्कवे टोल रोड अथॉरिटी के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में एक पोलो खिलाड़ी की कितने फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया?

  1. 120
  2. 110
  3. 160
  4. 130
उत्तर देखें
120 – मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के मर्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक पोलो खिलाड़ी की 120 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

कौनसा देश ‘वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ का आयोजन करेगा?

  1. भारत
  2. जापान
  3. श्रीलंका
  4. ब्राजील
उत्तर देखें
भारत – 12-13 जनवरी को भारत में वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर बैठक का आयोजन किया जाने वाला है जिसमे 120 से अधिक देशों को आमंत्रित किया जा रहा है.

Gk Section

Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।

पढ़ना जारी रखें:-

10 जनवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) – राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

12 जनवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) – राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *