16 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

16 अक्टूबर 2022 करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न और उत्तर – 16 October 2022 Current Gk in Hindi

Check here 16 October 2022 latest current affairs in Hindi with explanation. You will find here national and international major events of 16 October 2022 with questions and answer set.

भूखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक पोषण आहार के बारे में जागरूक करने के लिए ‘विश्व खाद्य दिवस’ कब मनाया जाता है?

  • 16 जनवरी
  • 16 अक्टूबर
  • 16 अप्रैल
  • 16 जुलाई
Show Answer
Ans. 16 अक्टूबर - 16 अक्टूबर को विश्व भर में विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन रोम में 'खाद्य एवं कृषि संगठन' (Food and Agriculture Organization, FAO) की स्थापना वर्ष 1945 में की गई थी. भूखमरी व कुपोषित पीड़ित व्यक्तियों को पोषण से भरपूर खाना मिले को लेकर जागरूकता फैलाने यह दिवस मनाया जाता है.

प्रोजेक्ट ‘निसार’ किन दो एजेंसी के बिच वर्ष 2023 में लांच होने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट है?

  • नासा-यूरोपियन स्पेस एजेंसी
  • नासा-इसरो
  • नासा-एनटीपीसी
  • नासा-डीआरडीओ
Show Answer
Ans. नासा-इसरो - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के संयुक्त मिशन (पृथ्वी निगरानी मिशन) नासा-इसरो-सार (निसार) के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

किस देश ने महिला एशिया कप ट्रॉफी 2022 का ख़िताब अपने नाम किया?

  • भारत
  • ऑस्ट्रेलिया
  • रूस
  • फ़्रांस
Show Answer
Ans. भारत - श्रीलंका को भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल में आठ विकेट से हराकर सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

हाल ही में किस देश के शिक्षा विभाग ने छात्रों को कर्ज में राहत के लिए बीटा वेबसाइट लॉन्च की है?

  • बांग्लादेश
  • अमेरिका
  • चीन
  • म्यांमार
Show Answer
Ans. अमेरिका - अमेरिका के शिक्षा विभाग ने हाल ही में बताया कि ऋण लेने वाले छात्र कर्ज में राहत पाने के लिए छात्रों के लिए अमेरिका ने बीटा वेबसाइट लॉन्च की है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अगस्त 2022 में शिक्षा ऋण राहत योजना की घोषणा की थी।

कौनसा राज्य हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला पहला राज्य बन रहा है?

  • गोवा
  • मध्यप्रदेश
  • मणिपुर
  • महाराष्ट्र
Show Answer
Ans. मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में कहा कि भारत में हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की शिक्षा देने वाला मध्यप्रदेश प्रथम राज्य बन रहा है।

सरिस्का अभयारण्य कहाँ पर है जहा चार वर्ष बाद एक और टाइगर लाया जाएगा?

  • राजस्थान
  • असम
  • मिजोरम
  • उड़ीसा
Show Answer
Ans. राजस्थान - चार वर्ष के बाद राजस्थान में अलवर के सरिस्का बाघ अभयारण्य में फिर एक और टाइगर को रणथम्भौर से एक दो दिन में लाने की संभावना है।

हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का किरदार निभाने वाले किस मशहूर हॉलीवुड अभिनेता का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया?

  • रिचर्ड हेरिस
  • रॉबी कोल्ट्रेन
  • टॉम फेलटन
  • हैरी मेल्लिंग
Show Answer
Ans. रॉबी कोल्ट्रेन - हैरी पॉटर फिल्मों में हैग्रिड का भूमिका निभाने वाले मशहूर हॉलीवुड अभिनेता रॉबी कोल्ट्रेन का हाल ही में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

हाल ही में किस देश के विश्वविद्यालयों में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों पर व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं?

  • श्रीलंका
  • अफगानिस्तान
  • पाकिस्तान
  • कुवैत
Show Answer
Ans. अफगानिस्तान - वर्ष 2021 अगस्त में अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने बालिकाओं के विधालय जाने पर प्रतिबंधन लगाने के बाद लड़कियों के लिए सरकारी विश्वविद्यालयों में कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों पर भी व्यापक प्रतिबंध लगा दिए हैं।
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 17 December 2017 for SSC Exam
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *