Hindi Current Affairs Quiz 29 January 2018 for SSC Exam
- Gk Section
- Posted on
सामयिकी प्रश्न और उत्तर – 29 January 2018 Hindi Current Affairs Questions and Answers – Hindi Current Affairs of 29 Jan 2018, Hindi GK of Jan 29 2018
निचे दिए गए हिंदी करंट अफेयर्स (सामयिकी) प्रश्न और उत्तर 29 January 2018 (Hindi Current GK) पर आधारित है जोकि की सभी सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. आप यहाँ पर हिंदी में करंट गक प्रश्न और उत्तर की तयारी कर सकते है.
Q1. इनमे से कौन सी राज्य की सरकार बिजली के 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने जा रही है?
A. मध्य प्रदेश
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा
संछिप्त में जरूर पढ़े: एनर्जी सेक्टर में तेजी से बढ़ते हरियाणा में जल्द ही 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके तहत इस साल 5 लाख और शेष 5 लाख मीटर अगले वर्ष लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गुरुवार को जापान के सहयोग से बनाए गए सेक्टर 6 स्थित पानीपत स्मार्ट ग्रिड पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ करते हुए ये बात कही.
Q2. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘शक्ति’ ऐप का शुभारंभ किया?
A. महाराष्ट्र
B. दिल्ली
C. हिमाचल प्रदेश
D. उत्तर प्रदेश
संछिप्त में जरूर पढ़े: हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति ऐप’ लॉन्च किया है. कोई भी महिला जो संकट में हो, ऐप का लाल बटन दबा कर मदद ले सकती है। यह ऐप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा तैयार किया गया है. ऐप किसी भी तरह की झड़प के दौरान निकटतम पुलिस नियंत्रण कक्ष में 20 सेकेंड के भीतर संदेश भेजेगी तथा इसमें आटो आडियो तथा वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगी
Q3. इनमे से किस भारतीय क्रिकेटर को 2018 में पद्म भूषण पुरस्कार के लिए नामित किया गया है?
A. विराट कोहली
B. महेंद्र सिंह धोनी
C. युवराज सिंह
D. रविचंद्रन अश्विन
संछिप्त में जरूर पढ़े: 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई. भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कई बार के विश्व चैंपियन क्यूइस्ट पंकज आडवाणी को गुरुवार को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए नामित किया गया है
Q4. इनमे से किसने विदेश मंत्रालय में नए विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाला है?
A. रीता ए. टोटिया
B. सौम्य स्वामीनाथन
C. सुरेश चंद्र
D. विजय गोखले
संछिप्त में जरूर पढ़े: 29 जनवरी को चीन के साथ डोकलाम विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले राजनयिक विजय केशव गोखले ने विदेश मंत्रालय में नए विदेश सचिव का पदभार संभाला है. उनका कार्यकाल दो साल का होगा.
Q5. इनमे से किसने 2018 के लिए देशव्यापी पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू किया है?
A. नरेंद्र मोदी
B. रामनाथ कोविंद
C. राजनाथ सिंह
D. वेंकैया नायडू
संछिप्त में जरूर पढ़े: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पॉलियो निरोधक दवा पिलाकर वर्ष 2018 के पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया. राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों को पोलियो निरोधक दवा पिलायी.
Q6. इनमे से किस स्थान पर पहली फ्लोटिंग मार्केटिंग (“तैरता बाजार”) शुरू की गयी है?
A. बेंगलुरु
B. पुणे
C. कोलकाता
D. हैदराबाद
संछिप्त में जरूर पढ़े: पश्चिम बंगाल के चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भारत के पहली फ्लोटिंग मार्केटिंग ("तैरता बाजार") के शुरुवात की है. 24,000 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए इस बाजार में नावों पर फल, सब्जियों, अनाज, इत्यादि के अलावा मांस, मछली, तेल और चाय की खरीद-फरोख्त की जा सकेगी
Q7. इनमे से कौन सा राज्य अपने अगले सत्र में एक डिजिटल बजट पेश करेगा?
A. केरल
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. असम
संछिप्त में जरूर पढ़े: असम विधानसभा अध्यक्ष हितेन गोस्वामी ने गुरूवार काे बताया कि विधानसभा के अगले सत्र में डिजिटल बजट पेश होगा. राज्य का बजट वित्तमंत्री हिमांता विस्वा शर्मा 12 मार्च को एक डिजिटल प्रारूप में पेश करेंगे
Q8. भारत ने किस राष्ट्र के साथ अपराधों और मानव तस्करी की रोकथाम में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है?
A. बांग्लादेश
B. म्यांमार
C. कंबोडिया
D. वियतनाम
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत और कंबोडिया ने मानव तस्करी की रोकथाम पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है, जिसके तहत दोनों देश मानव तस्करी से संबंधित मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग से बढाएंगे और दोनों देशों के बीच 2018-2020 के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान संबंधी समझौता भी हुआ है.
Q9. इनमे से किस खिलाडी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल खिताब जीता है?
A. रोजर फेडरर
B. नोवाक जोकोविच
C. राफेल नडाल
D. एंडी मरे
संछिप्त में जरूर पढ़े: स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल खिताब जीता है. रोजर फेडरर ने मारिन सिलिच को मैराथन मुकाबले में 6-2, 6-7, 6-3, 3-6 और 6-1 से हराकर 20वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया.
Q10. मातृभूमि अंतर्राष्ट्रीय त्योहार किस राज्य द्वारा आयोजित किया जाएगा?
A. कर्नाटक
B. केरल
C. महाराष्ट्र
D. तमिलनाडु