6 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 6 October 2018 Current Affairs in Hindi

6 October 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 6 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 6 October 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


6 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. रिलायंस जियो हाल ही में देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गयी है, रिलायंस जियो ने किस कंपनी को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है?
क. आईडिया
ख. एयरटेल
ग. वोडाफोन
घ. ऐरसेल

Show Answer
उत्तर: ख. एयरटेल - ट्राई के द्वारा जारी किए गए जून तिमाही के एडजेस्टेड ग्रॉस रेवन्यू (AGR) के मुताबिक, मुकेश अम्बानी की रिलायंस जियो हाल ही में एयरटेल कंपनी को पीछे छोड़कर देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गयी है, रिलायंस जियो से ऊपर नंबर 1 पर वोडाफोन कंपनी है.

प्रश्‍न 2. नोबेल समिति ने डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को वर्ष 2018 के कौन से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने फैसला किया है?
क. भोतिक का नोबेल पुरस्कार
ख. साहित्य का नोबेल पुरस्कार
ग. शांति का नोबेल पुरस्कार
घ. अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Show Answer
उत्तर: ग. शांति का नोबेल पुरस्कार - नोबेल समिति ने कांगो के डॉक्टर डेनिस मुकवेगे और इराक की यजीदी महिला नादिया मुराद को संयुक्त रूप से वर्ष 2018 के शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने फैसला किया है, नोबेल समिति ने दोनों को युद्ध के हथियार के रूप में यौन हिंसा का इस्तेमाल रोकने के प्रयास के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है.

प्रश्‍न 3. आरयूआर के मुताबिक, भारत के सबसे बेहतर नेचुरल साइंसेज़ संस्थानों में किस विश्वविद्यालय को 9वा स्थान मिला है?
क. दिल्ली यूनिवर्सिटी
ख. इग्नू यूनिवर्सिटी
ग. जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी
घ. जेएनयू यूनिवर्सिटी

Show Answer
उत्तर: ग. जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी - राउंड यूनिवसर्टी रैंकिंग (आरयूआर) के मुताबिक, भारत की सबसे बेहतर नेचुरल साइंसेज़ संस्थानों में भारत की जामिया मिल्लिया इस्‍लामिया यूनिवर्सिटी को 9वा स्थान मिला है, आरयूआर ने 20 मानदंडों के आधार पर इस वर्ष विश्व के 930 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग तय की है.

प्रश्‍न 4. वैज्ञानिकों ने हब्बल और केपलर अंतरिक्ष दूरबीनों की सहायता से पहली बार है सौरमंडल के बाहर किसी चंद्रमा की खोज गई है, खोजे गए इस चंद्रमा को क्या कहा जाता है?
क. एक्जोमून
ख. विप्रोमून
घ. क्रोजोमून
घ. तेश्रोमून

Show Answer
उत्तर: क. एक्जोमून - वैज्ञानिकों ने हब्बल और केपलर अंतरिक्ष दूरबीनों की सहायता से पहली बार है सौरमंडल के बाहर चंद्रमा (एक्जोमून) की खोज की है, यह चंद्रमा धरती से 8,000 प्रकाश वर्ष दूर एक विशालकाय गैसीय ग्रह की परिक्रमा कर रहा है.

प्रश्‍न 5. इनमे से किसने हवाई अड्डों पर विमान यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली “डिजी यात्रा प्लेटफॉर्म” सेवा की शुरुआत की है?
क. नितिन गडकरी
ख. सुरेश प्रभु
ग. स्मृति ईरानी
घ. रामनाथ कोविंद

Show Answer
उत्तर: ख. सुरेश प्रभु - केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हाल ही में हवाई अड्डों पर विमान यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली "डिजी यात्रा प्लेटफॉर्म" सेवा की शुरुआत की है, जिसके द्वारा यात्री के चेहरे और बायोमैट्रिक से एयरपोर्ट पर इंट्री होगी.

प्रश्‍न 6. गॉड पार्टिकल हिग्स बोसॉन की खोज करने वाले अमेरिका के प्रसिद्द वैज्ञानिक और भौतिकविद नोबेल पुरस्कार विजेता लियोन लीडरमैन का हाल ही में निधन हो गया है, वे कितने वर्ष के थे?
क. 90 वर्ष
ख. 92 वर्ष
ग. 94 वर्ष
घ. 96 वर्ष

Show Answer
उत्तर: घ. 96 वर्ष - 96 वर्ष की आयु में गॉड पार्टिकल हिग्स बोसॉन की खोज करने वाले अमेरिका के प्रसिद्द वैज्ञानिक और भौतिकविद नोबेल पुरस्कार विजेता लियोन लीडरमैन का हाल ही में निधन हो गया है, उन्होंने "द गॉड पार्टिकल" नाम की किताब भी लिखी थी.

प्रश्‍न 7. भारत ने किस देश के साथ हाल ही में एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. रूस

Show Answer
उत्तर: घ. रूस - भारत और रूस के साथ हाल ही में एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम को खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये है, इसके आलावा दोनों देशो के बीच 8 समझौते पर हस्ताक्षर हुए है जिसमे से एक समझौते के मुताबिक रूस के साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क में भारत एक मॉनिटरिंग सेंटर बनाएगा.

प्रश्‍न 8. वरिष्ठ राजनयिक संजय वर्मा को हाल ही में किस देश में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. स्पेन

Show Answer
उत्तर: घ. स्पेन - वरिष्ठ राजनयिक संजय वर्मा को हाल ही में स्पेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है, अभी फिलहाल संजय वर्मा भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी मंत्रालय में अवर सचिव हैं. वे जल्द ही नए राजदूत का पदभार ग्रहण करेंगे.

प्रश्‍न 9. भारत ने भूकंप और सूनामी से प्रभावित होने वाले किस देश की सहायता के लिए बड़े पैमाने पर एक अभियान “ऑपरेशन समुद्र मैत्री” शुरु किया है?
क. मालदीव
ख. इंडोनेशिया
ग. श्रीलंका
घ. कज़ाकिस्तान

Show Answer
उत्तर: ख. इंडोनेशिया - भारत ने भूकंप और सूनामी से प्रभावित होने वाले इंडोनेशिया देश की सहायता के लिए बड़े पैमाने पर एक अभियान "ऑपरेशन समुद्र मैत्री" शुरु किया है, इस अभियान के तहत दो विमानों और तीन नौसैनिक पोतों से इंडोनेशिया में राहत सामग्री भेजी जाएगी.

प्रश्‍न 10. भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आये किस देश के रक्षा मंत्री नूरलान यरमेकबायेव, सैन्य सहयोग और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं?
क. रूस
ख. जापान
ग. ईरान
घ. कज़ाकिस्तान

Show Answer
उत्तर: घ. कज़ाकिस्तान - भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आये कज़ाकिस्तान के रक्षा मंत्री नूरलान यरमेकबायेव, सैन्य सहयोग और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं, उन्होंने इस दौरान रक्षा एवं वैमानिकी उद्योग मंत्री बाइबूत अतामकुलोव से मुलाकात की.

प्रश्‍न 11. 5 अक्टूबर को स्टीव जॉब्स का निधन हुआ था उन्होंने दुनिया की कौन सी सबसे बड़ी कंपनी की स्थापना की थी?
क. गूगल
ख. एप्पल
ग. अमेज़न
घ. फ्लिप्कार्ट

Show Answer
उत्तर: ख. एप्पल - दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी "एप्पल" की स्थापना करने वाले स्टीव जॉब्स का 5 अक्टूबर को निधन हुआ था, उन्होंने दृढ़निश्चय और नवाचार से कंप्यूटर और मोबाइल फोन के बाजार को एक नयी दिशा दी थी.
Read Also...  15 मई 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 15 May 2022 Current Affairs In Hindi, Questions and Answers
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *