Current Affairs in Hindi – 3 August 2022 General Awareness

3 August 2022 Current Affairs in Hindi – 3 अगस्त 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (3 August 2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 3 अगस्त 2022 करेंट की अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Current Affairs of 3 August 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.

3 August 2022 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

3 अगस्त को किस में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?

  1. Canada
  2. Niger
  3. Australia
  4. Pakistan
Show Answer
Ans. Niger - नाइजर या नाइजर, आधिकारिक तौर पर नाइजर गणराज्य, पश्चिम अफ्रीका में एक भूमि से घिरा देश है। नाइजर गणराज्य में स्वतंत्रता दिवस 3 अगस्त को मनाया जाता है, जो 1960 में फ्रांस से देश की स्वतंत्रता को चिह्नित करता है।

ऑपरेशन मुक्ति अभियान किस राज्य में फिर से शुरू किया गया?

  1. गोवा
  2. उत्तराखण्ड
  3. बिहार
  4. गुजरात
Show Answer
Ans. उत्तराखण्ड - केन्द्र सरकार के आह्वान और उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार की पहल पर एक बार फिर राज्य में सोमवार को ऑपरेशन मुक्ति अभियान शुरू हो गया।

भारतीय महिला ‘फोर्स’ लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 2 अगस्त को फाइनल मैच में किस को हराकर भारत को इस खेल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण दिलाया?

  1. दक्षिण अफ्रीका
  2. अमेरिका
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. जापान
Show Answer
Ans. दक्षिण अफ्रीका - भारत का इन खेलों में यह चौथा स्वर्ण और कुल 10वां पदक है।भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित 10 पदक जीत चुका है।

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने हाल ही में बेंगलुरु के किस संसथान के साथ समझौता किया।

  1. टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च
  2. जवाहर लाल नेहरु सेंटर फॉर एडवांस साइंस
  3. भारतीय विज्ञान संस्थान
  4. ये सभी
Show Answer
Ans. भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) - समझौते के तहत एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने आईआईएससी में बागची-पार्थसारथी अस्पताल के तीन खंड़ों का समर्थन करने के लिए 107.76 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। ये कार्डियोलॉजी खंड, रेडियोलॉजी खंड और आपातकालीन चिकित्सा खंड हैं।

हाल ही में किसको शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ड्रीमएसएस 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

  1. सत्यनारायण मुंदयूर उर्फ ​​अंकल मूसा
  2. सुशिल दोषी
  3. सुनीता कृष्णन
  4. सोमा घोष
Show Answer
Ans. सत्यनारायण मुंदयूर उर्फ ​​अंकल मूसा - अरुणाचल प्रदेश के पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सत्यनारायण मुंदयूर उर्फ ​​अंकल मूसा को पूर्वोत्तर भारत में पुस्तकालय आंदोलन के जरिए शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चेन्नई के ‘दक्षिणा’ संगठन ने ‘ड्रीमएसएस 2022 पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।

निम्नलिखित में से कोनसी कंपनी 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में 700 मेगाहर्ट्ज बैंड को खरीदने वाली अकेली कंपनी है?

  1. एयरटेल
  2. एसबीआई
  3. जियो
  4. टाटा
Show Answer
Ans. जियो - 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस समूह की दूरसंचार कंपनी जियो 22 टेलीकॉम सर्किल्स में प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड खरीदने वाली अकेली ऑपरेटर है। 5जी के लिए अच्छा माने जाने वाले इस बैंड पर सभी ऑपरेटर्स की नजर थी।
Read Also...  4 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 4 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *