GK Section एक शैक्षिक वेबसाइट है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों और सामान्य ज्ञान में रुचि रखने वाले पाठकों को उपयोगी एवं जानकारीपूर्ण सामग्री उपलब्ध कराना है.
हमारी वेबसाइट के माध्यम से आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge), करेंट अफेयर्स (Current Affairs), महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं.
हमारा उद्देश्य
आज के समय में सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही अध्ययन सामग्री और नियमित अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण हैं. इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए GKSection.com पर सरल भाषा में उपयोगी जानकारी और अभ्यास संबंधी सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है.
हम क्या प्रदान करते हैं?
हमारी वेबसाइट पर आपको निम्नलिखित विषयों से संबंधित सामग्री मिल सकती है:
- सामान्य ज्ञान (GK): इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, विज्ञान और अन्य महत्वपूर्ण विषयों के प्रश्न-उत्तर.
- करेंट अफेयर्स: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी.
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी: SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस और अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी अध्ययन सामग्री.
- प्रश्नोत्तरी (Quiz): ज्ञान बढ़ाने और अभ्यास करने के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर.
- परीक्षा संबंधी जानकारी: उपलब्धता के अनुसार परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, तैयारी के सुझाव और अन्य उपयोगी अपडेट.
हमारा दृष्टिकोण
हमारा प्रयास है कि पाठकों को उपयोगी, स्पष्ट और आसानी से समझ आने वाली शैक्षिक सामग्री मिले. हम सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं. महत्वपूर्ण परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए पाठकों को संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों से भी पुष्टि करनी चाहिए.
हमसे संपर्क करें
आपके सुझाव, प्रश्न और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं. वेबसाइट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हमें ईमेल करें ask2gksection@gmail.com.
GKsection
कुछ पंक्तियाँ आपके जीवन से संबंधित आवश्य पढ़ें
एक बार असफल हुए व्यक्तियों के लिए.
यूँ न रोया कर तू, यु न रोया कर तू, हार कर एक बाजी अपनी हिम्मत न खोया कर.
गम के आंसू खुशियों में बदलेंगे एक बार तो आस जगा, खिल उठेगा फिर से फूल एक बार फिर से तो राह बना.
बदलगी तेरी भी तक़दीर आत्मविश्वास खुदका तू टूटने न दे, पाएगा एक दिन मंजिल अपने आपको रूठने न दे.यूँ न रोया कर तू, यु न रोया कर तू, हार कर एक बाजी अपनी हिम्मत न खोया कर.
हैं यहाँ बहुत से सफल व्यक्ति जिन्होंने मंजिले अपनी खुद बनाई, कांटो के पथ पर चलकर राह अपनी खुद सजाई.
मत उलझा कर ऐसे कामो में जिनमें होता व्यर्थ समय, गले लगाकर किताबों को जीवन खुदका बना अभय.यूँ न रोया कर तू, यु न रोया कर तू, हार कर एक बाजी अपनी हिम्मत न खोया कर.”
-जीके सेक्शन के राइटर द्वारा लिखित:
निराश व्यक्तियों के लिए
गाए जा धून में अपनी, बन बैरागी ठाट के,
हंस कर जीना सिख ले, इस परेशानी भरी छाँव में .गुजरा कल लौट ना फिर आएगा,
बीते युग को भला कोन बदल पायेगा.न खोज पिटारा अपनी किस्मत का इन हस्त लिखी रेखाओ में,
आएगा तेरा भी कल जब चलेगा तू कांटो की राहो में.किसने देखा कल तेरा आज को कर अपना सुनहरा,
बीत जाएँगी घाव भरी रात, जिसमे तेरा स्वप्न भयानक.फैला उजाला अपने ज्ञान का, बिछा दे प्रकाश की किरणों को.
मत कर कल की जरा भी फ़िक्र भुला के अपने डर को.”-जीके सेक्शन के राइटर द्वारा लिखित: