Current Affairs – 05 April 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
5th April 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
5th अप्रैल 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 5th अप्रैल 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 5th अप्रैल 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
प्रश्न 1. हाल ही मे किसने मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2018 को स्वीकृति दी है?
क. राज्य सरकार
ख. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
ग. दिल्ली सरकार
घ. रामनाथ कोविंद
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में देश में मानव अधिकारों के बेहतर संरक्षण और संवर्धन के लिए केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2018 को स्वीकृति प्रदान की गई है.
प्रश्न 2. इनमे से किसने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में कटौती को मंजूरी दी है?
क. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
ख. सूचना मंत्रालय
ग. राज्य सरकार
घ. यूपी कैबिनेट
संछिप्त में जरूर पढ़े: केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) में वर्तमान दो रिक्त स्थानों तथा एक अतिरिक्त रिक्त स्थान को नहीं भरकर उसका आकार एक अध्यक्ष और छह सदस्य (कुल सात) से घटाकर एक अध्यक्ष और तीन सदस्य (कुल चार) करने की मंजूरी दे दी है.
प्रश्न 3. मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की वेटलिफ्टिंग में भारत को कौन सा मेडल दिलाया है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत की महिला भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है. चानू ने खेलों के पहले दिन महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में गोल्ड मैडल मेडल हासिल किया है.
प्रश्न 4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारोत्तोलक पी गुरूराजा ने कौन सा पदक जीता है?
क. स्वर्ण पदक
ख. कांस्य पदक
ग. रजत पदक
घ. इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारोत्तोलक पी गुरूराजा ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिस्पर्धा के पहले ही दिन पुरूषों के 56 किलो वर्ग में भारत के लिए रजत पदक जीता है. 25 वर्ष के गुरूराजा ने अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन दोहराते हुए 249 किलो (111 और 138) वजन उठाया था.
प्रश्न 5. इनमे से किसने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम का उद्घाटन किया है?
क. नरेंद मोदी
ख. रामनाथ कोविंद
ग. नीतीश कुमार
घ. नितिन गडकरी
संछिप्त में जरूर पढ़े: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम की शुरूआत की है जिससे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बैंकों के बजाय बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम से लोन ले सकते है. इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे.
प्रश्न 6. किस कंपनी ने माना है की कैंब्रिज एनालिटिका ने 8.7 करोड़ लोगों के डाटा का गलत इस्तेमाल किया है?
क. ट्विटर
ख. अमेज़न
ग. फेसबुक
घ. व्हात्सप्प
संछिप्त में जरूर पढ़े: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने माना है की ब्रिटिश राजनीतिक कंसल्टेंसी कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने आठ करोड़ 70 लाख से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ताओं के निजी डाटा का गलत इस्तेमाल किया है.
प्रश्न 7. इनमे से किस देश में चार दशक बाद सिनेमा घर खोला जायेगा?
क. जापान
ख. सऊदी अरब
ग. इंडोनेशिया
घ. भूटान
संछिप्त में जरूर पढ़े: सऊदी अरब में करीब चार दशक के बाद राजधानी रियाद में पहला सिनेमा घर आगामी 18 अप्रैल को खुल जाएगा. सऊदी अरब ने एएमसी के साथ एक समझौता किया है जिसके मुताबिक अगले पांच वर्षों के दौरान देश के 15 शहरों में 30 से 40 सिनेमा घर खोले जायेंगें.
प्रश्न 8. काला हिरण शिकार केस में किस अभिनेता को 5 साल के सजा सुनाई गयी है?
क. अक्षय कुमार
ख. रणवीर सिंह
ग. संजय दत्त
घ. सलमान खान
संछिप्त में जरूर पढ़े: बीस साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने सलमान खान को दोषी करार दिया है। लंच ब्रेक के बाद जज ने सलमान खान को 5 साल कैद और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई.
प्रश्न 9. चीन ने किया किस देश के उत्पादों पर 25% शुल्क लगाने का फैसला किया है?
क. भारत
ख. जापान
ग. अमेरिकी
घ. पाकिस्तान
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिकी की 50 अरब डॉलर मूल्य की चीनी वस्तुओं पर शुल्क लगाने की योजना है. इसके बाद चीन ने 50 अरब डॉलर मूल्य के 106 अमेरिकी उत्पादों के आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने का फैसला किया है.
प्रश्न 10. हाल ही में नासा के हबल स्पेस टेलीस्कॉप द्वारा देखे गए पृथ्वी से सबसे दूर स्थित तारे का नाम क्या रखा गया है?
क. इकारस
ख. दृरिया सेंचुरी
ग. मिल्की सेंचुरी
घ. स्तार्द्रेम सेंचुरी
संछिप्त में जरूर पढ़े: नासा की हबल अंतरिक्ष दूरबीन ने पृथ्वी से सबसे दूर स्थित तारे को 'इकारस' खोजा है. ब्रह्मांड के बीच में स्थित इस तारे का रंग नीला है। यह तारा इतना दूर है कि इसकी रोशनी को पृथ्वी तक पहुंचने में नौ अरब साल लग गए.