Current Affairs in Hindi – 13 December 2022 Questions and Answers

13 December 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘13 दिसम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘13 December 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 13 December 2022 in Hindi (13 दिसम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)

सरकार ने किस वर्ष तक के लिए रूफटॉप सोलर योजना का विस्तार किया है?

  • 2023
  • 2024
  • 2025
  • 2026
Show Answer
Ans. 2026 - केंद्र सरकार ने ने हाल ही में 31.03.2026 तक के लिए रूफटॉप सोलर योजना का विस्तार किया है. इसके तहत सरकार छत पर Solar Panel लगाने के लिए सब्सिडी देती है। यह सब्सिडी तब तक उपलब्ध रहेगी जब तक कार्यक्रम का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता.

विश्व महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ का रिकॉर्ड कितनी बार तोड़ने वाली मैकलॉघलिन-लेवरोन को एथलीट ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  • 2 बार
  • 3 बार
  • 4 बार
  • 5 बार
Show Answer
Ans. 2 बार - विश्व महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ का रिकॉर्ड 2 बार तोड़ने वाली मैकलॉघलिन-लेवरोन और इस वर्ष तीन नई विश्व ऊंचाईयां स्थापित करने वाले स्वीडिश पोल वाल्टर मोंडो डुप्लांटिस को एथलीट ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

भारत सरकार ने आवास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए स्वामी फंड में कितने करोड़ रुपये का निवेश किया है?

  • 2000 करोड़ रुपये
  • 3000 करोड़ रुपये
  • 4000 करोड़ रुपये
  • 5000 करोड़ रुपये
Show Answer
Ans. 5000 करोड़ रुपये - भारत सरकार ने हाल ही में आवास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए स्वामी फंड में 5000 करोड़ रुपये का निवेश किया है. स्वामी फंड का कोष 12,500 करोड़ रुपये है जिसमे ग्रीन शू विकल्प 12,500 करोड़ रुपये है। ग्रीन शू विकल्प का मतलब है कि आवश्यकता पड़ने पर स्वामी योजना के लिए अतिरिक्त 12,500 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे.

निम्न में से किसने भारत में लिंग-उत्तरदायी शहरी गतिशीलता और सार्वजनिक स्थानों को सक्षम करने पर टूलकिट लांच की है?

  • विश्व आयोग
  • विश्व व्यापार संगठन
  • विश्व बैंक
  • निति आयोग
Show Answer
Ans. विश्व बैंक - विश्व बैंक ने हाल ही में भारत में लिंग-उत्तरदायी शहरी गतिशीलता और सार्वजनिक स्थानों को सक्षम करने पर टूलकिट लांच की है. इसका उद्देश्य भारतीय शहरों में सार्वजनिक परिवहन को डिजाइन करने के तरीके पर मार्गदर्शन करना है जो महिलाओं की यात्रा आवश्यकताओं के लिए अधिक समावेशी हो.

निम्न में से किस ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने शीनू अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?

  • एचसीएल
  • इनफ़ोसिस
  • विप्रो
  • हिंदुजा ग्रुप
Show Answer
Ans. हिंदुजा ग्रुप - हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने हाल ही में शीनू अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. शीनू अग्रवाल वैश्विक स्तर पर शीर्ष दस वाणिज्यिक वाहन कंपनियों में शामिल होने के अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कंपनी के लिए प्रौद्योगिकी विकास, वृद्धि और भविष्य की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे.

24 घंटे की अल्ट्रा मैराथन में एयर वॉरियर कॉर्पोरल अमर सिंह देवंदा ने कौन सा स्थान हासिल किया है?

  • दूसरा
  • तीसरा
  • चौथा
  • छठा
Show Answer
Ans. छठा - ताइवान में आयोजित 24 घंटे की अल्ट्रा मैराथन में कॉर्पोरल अमर सिंह देवंदा ने छठा हासिल किया है. उहोने 24 घंटे अल्ट्रा मैराथन में 204.47 किलोमीटर की दूरी तय करके छठा स्थान हासिल किया है. इस आयोजन में 5 देशों के 21 पुरुषों और 10 महिलाओं सहित कुल 31 धावकों ने भाग लिया.

भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला को हाल ही में किस बैंक की पहली उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  • सेंट्रल बैंक
  • फेडरल रिजर्व बैंक
  • स्विस बैंक
Show Answer
Ans. फेडरल रिजर्व बैंक - भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला को हाल ही में न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक में पहली उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. अब वह इस प्रतिष्ठित केंद्रीय बैंक की दूसरी सबसे बड़ी अधिकारी बन गई हैं.

केंद्र सरकार ने हाल ही में किस बोर्ड के प्रबंध निदेशक के रूप में मीनेश सी शाह को नियुक्त किया गया है?

  • शिक्षा बोर्ड
  • विज्ञान बोर्ड
  • महिला बोर्ड
  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड
Show Answer
Ans. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड - केंद्र सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक के रूप में मीनेश सी शाह को नियुक्त किया गया है. वर्तमान में मीनेश शाह, अध्यक्ष एनडीडीबी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। दिसंबर 2020 से एनडीडीबी में कोई नियमित अध्यक्ष नहीं है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 28 October 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *