Current Affairs in Hindi – 31 December 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’31 दिसम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’31 December 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 31st December 2020 in Hindi (31 दिसम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


हाल ही में किस राज्य सरकार ने अपनी नई सौर ऊर्जा नीति-2021 की घोषणा की है?

  • केरल
  • गुजरात
  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
सही उत्तर
उत्तर: गुजरात - गुजरात सरकार ने हाल ही में अपनी नई सौर ऊर्जा नीति-2021 की घोषणा की है. इस नई सौर ऊर्जा नीति-2021 को रिन्यूएबल एनर्जी के विकास को बढ़ावा देते हुए उसे नई ऊँचाइयों पर ले जाने के तैयार किया गया है. इसमें 2022 तक सौर और पवन ऊर्जा का उत्पादन 30 हजार मेगावाट तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नए भाऊपुर-खुर्जा सेक्शन का उद्घाटन किया है?

  • पुणे
  • जयपुर
  • प्रयागराज
  • दिल्ली
सही उत्तर
उत्तर: प्रयागराज - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज शहर में ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नए भाऊपुर-खुर्जा सेक्शन का उद्घाटन किया है. इस ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का 351 सेक्शन उत्तर प्रदेश में स्थित है और इसे 5,750 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है.

निम्न में से किस नगर निगम को भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले नागरिक निकाय के तौर पर घोषित किया गया है?

  • कोलकाता नगर निगम
  • दिल्ली नगर निगम
  • मुंबई नगर निगम
  • ग्रेटर विशाखापट्टनम नगर निगम
सही उत्तर
उत्तर: ग्रेटर विशाखापट्टनम नगर निगम - भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले नागरिक निकाय के तौर पर ग्रेटर विशाखापट्टनम नगर निगम को घोषित किया गया है. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा ग्रेटर विशाखापट्टनम नगर निगम को पुरस्कार दिया जायेगा. यह वार्षिक पुरस्कार मंत्रालय द्वारा आभासी तौर पर 01 जनवरी 2021 को दिया जायेगा.

डॉ. हर्षवर्धन ने किस केंद्रशासित प्रदेश में स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र का आभासी तौर पर उद्घाटन किया है?

  • दिल्ली
  • कोलकाता
  • लद्दाख
  • चेन्नई
सही उत्तर
उत्तर: लद्दाख - केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह में स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र का आभासी तौर पर उद्घाटन किया है. साथ ही उन्होंने कहा है की सरकार लद्दाख के लोगों और प्रशासन को सर्वोत्तम मौसम सेवा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में किस राज्य में “मोनपा हस्तनिर्मित कागज़ निर्माण इकाई” की शुरुआत की है?

  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • अरुणाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
सही उत्तर
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश - खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के तवांग में "मोनपा हस्तनिर्मित कागज़ निर्माण इकाई" की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य न केवल इस कला को पुनर्जीवित करना है बल्कि स्थानीय युवाओं को इस कला के माध्यम से पेशेवर रूप से जोड़ना है.

भारत के किस राज्य में देश के पहले पोलिनेटर पार्क का उद्घाटन किया गया है?

  • महाराष्ट्र
  • पंजाब
  • उत्तराखंड
  • पश्चिम बंगाल
सही उत्तर
उत्तर: उत्तराखंड - भारत के उत्तराखंड में देश के पहले पोलिनेटर पार्क का उद्घाटन किया गया है. इस पोलिनेटर पार्क का उद्घाटन नैनीताल के हल्द्वानी में एक प्रसिद्ध तितली विशेषज्ञ पीटर स्मेटसेक ने किया था इस पार्क को बनाने का उद्देश्य परागकण प्रजातियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनका संरक्षण करना है.

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार और किस देश की सरकार के बीच बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग पर हुए एमओयू को मंजूरी दे दी है?

  • जापान सरकार
  • नेपाल सरकार
  • भूटान सरकार
  • म्यामार सरकार
सही उत्तर
उत्तर: भूटान सरकार - केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार और भूटान सरकार के बीच बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग पर हुए एमओयू को मंजूरी दे दी है. इस एमओयू के तहत पृथ्वी के दूरस्थ संवेदन; उपग्रह संचार और उपग्रह आधारित नौवहन; अंतरिक्ष विज्ञान और ग्रहों की खोज और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना संभव होगा.

निम्न में से किस देश के वर्षावन में फ्रेंच फ्राय जैसी दिखने वाली दुनिया की पहली प्रजाति मिली है?

  • जापान
  • मालदीव
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर
उत्तर: अमेरिका - अमेरिका के वर्षावन में फ्रेंच फ्राय जैसी दिखने वाली दुनिया की पहली प्रजाति मिली है. फूलों की इस नई किस्म का नाम सायनिया हेलुएनसिस है. इसकी खोज पौधों के विशेषज्ञ हैंक ओपनहीमर और उनकी टीम ने मिलकर की है.

इनमे से कौन सा देश ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला भी विश्व का पहला देश बन गया है?

  • जापान
  • ब्रिटेन
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: ब्रिटेन - ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला भी ब्रिटेन विश्व का पहला देश बन गया है. इसकी मंजूरी के बाद ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन लोगों को दी जा सकेगी. जबकि इससे पहले दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी देने वाला ब्रिटेन पहला देश बना था.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 में एस्टोनिया, पैराग्वे और किस गणराज्य में 3 भारतीय मिशन खोलने को मंजूरी दे दी है?

  • चेक
  • इंडोनेशिया
  • ऑस्ट्रिया
  • डोमिनिकन
सही उत्तर
उत्तर: डोमिनिकन - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2021 में एस्टोनिया, पैराग्वे और डोमिनिकन गणराज्य में 3 भारतीय मिशन खोलने को मंजूरी दे दी है. इन 3 भारतीय मिशन का उद्देश्य मित्र देशों के साथ साझेदारियों के जरिए भारत की तरक्की और विकास के लिए एक अनुकूल माहौल बनाना है.
Read Also...  15 July 2021 Current Affairs
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *