Current Affairs in Hindi – 19 February 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’19 फरवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’19 February 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 19th Feb’2020 In Hindi (19 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. निम्न में से किस राज्य सरकार ने नशा तस्करी रोकने के लिए 5 करोड़ में 65 स्निफर डॉग खरीदने की घोषणा की है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पंजाब सरकार
घ. हरियाणा सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. हरियाणा सरकार - हरियाणा सरकार ने नशा तस्करी रोकने के लिए 5 करोड़ में 65 स्निफर डॉग खरीदने की घोषणा की है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है की राज्य में मादक पदार्थों की पैदावार नहीं होती है इसलिए हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी बाहर से होती है.

प्रश्‍न 2. मशहूर बंगाली एक्टर तापस पाल का हाल ही में किस शहर में निधन हो गया है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. चेन्नई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मुंबई - मशहूर बंगाली एक्टर तापस पाल का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया है. उन्होंने करीब 165 बांग्ला फिल्मों में काम किया था साथ ही वर्ष 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से माधुरी दीक्षित ने डेब्यू किया था, इसमें उनके अपोजिट में तापस पाल ही थे.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस कंपनी ने अपने मीडिया और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को मर्ज करने की घोषणा की है?
क. टाटा
ख. विप्रो
ग. रिलायंस इंडस्ट्रीज
घ. मारुती

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रिलायंस इंडस्ट्रीज - मुकेश अम्बानी के रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने मीडिया और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार को मर्ज करने की घोषणा की है. इस मर्ज के बाद अब ये सभी नेटवर्क18 ब्रांड के तहत आएंगे.

प्रश्‍न 4. डीमार्ट के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी हाल ही में भारत के कौन से अमीर व्यक्ति बन गए है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. चौथे
घ. सातवे

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दुसरे - डीमार्ट के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी हाल ही में भारत के दुसरे अमीर व्यक्ति बन गए है. उनसे आगे पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अम्बानी है. लगभग 5 दिन पूर्व राधाकृष्ण दमानी टाटा, अडानी को पीछे छोड़कर 5वे सबसे अमीर व्यक्ति बने थे.

प्रश्‍न 5. भारतीय क्रिकेट टीम के किस महान बल्लेबाज को लॉरियस सपोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
क. कपिल देव
ख. सचिन तेंदुलकर
ग. एम एस धोनी
घ. विराट कोहली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सचिन तेंदुलकर - भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को लॉरियस सपोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. जबकि 20 वर्ष में पहली बार किसी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

प्रश्‍न 6. भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर कितने करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए है?
क. 2 करोड़
ख. 3 करोड़
ग. 4 करोड़
घ. 5 करोड़

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 5 करोड़ - भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए है. जबकि दुसरे स्थान पर 4.99 करोड़ फॉलोअर्स के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है. वर्ल्ड में सबसे अधिक इंस्टाग्राम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 20.3 करोड़ फॉलोअर्स है.

प्रश्‍न 7. फॉर्मूला वन चैंपियन लुइस हैमिल्टन और किस फुटबॉलर को संयुक्त रूप से लॉरेयस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया गया है?
क. लियोनेल मेसी
ख. सुनील छेत्री
ग. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
घ. पेले

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. लियोनेल मेसी - 6 बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुइस हैमिल्टन और अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी को संयुक्त रूप से लॉरेयस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020 से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की गयी.

प्रश्‍न 8. 2 महीने में कौन सी बार वर्ल्ड रैपिड चैंपियन शतरंज खिलाडी कोनेरू हम्पी ने खिताब जीता है?
क. दूसरी बार
ख. तीसरी बार
ग. चौथी बार
घ. पांचवी बार

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. दूसरी बार - 2 महीने में दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चैंपियन शतरंज खिलाडी कोनेरू हम्पी ने खिताब जीता है. कोनेरू हम्पी ने 9वें और फाइनल राउंड में हमवतन खिलाड़ी हरिका द्रोणवल्ली से ड्रॉ खेला है.

प्रश्‍न 9. भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में ब्रिटेन और किस देश को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर आ गया है?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. जापान
घ. फ्रांस

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फ्रांस - अमेरिकी थिंक टैंक वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर आ गया है. भारत की जीडीपी पिछले वर्ष 2.94 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है.

प्रश्‍न 10. हाल ही में किस देश ने पहला परमाणु रिएक्टर लगाने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है?
क. इंडोनेशिया
ख. यूगांडा
ग. संयुक्त अरब अमीरात
घ. मालदीव

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. संयुक्त अरब अमीरात - भारत के मित्रसंयुक्त अरब अमीरात ने देश में पहला परमाणु रिएक्टर लगाने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है. यह रिएक्टर देश के बाराक परमाणु बिजलीघर में काम करेगा जो की अरब देशों में बनने वाला पहला परमाणु बिजलीघर होगा.
Read Also...  25 अगस्त 2018 सामयिकी सवाल और जवाब - 25 August 2018 Current Affairs Questions and Answers in Hindi
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *