Current Affairs in Hindi – 9 March 2021 Questions and Answers

GK Quiz on 9th March 2021 in Hindi (9 मार्च 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘9 मार्च 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘9 March 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 9th March 2021 in Hindi (9 मार्च 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


सीपीसीबी के द्वारा जारी देश के 112 सबसे प्रदूषित स्थलों में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • ओडिशा
सही उत्तर
उत्तर: ओडिशा - केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के द्वारा जारी देश के 112 सबसे प्रदूषित स्थलों में ओडिशा पहले स्थान पर रहा है जबकि उत्तर प्रदेश को दूसरा और दिल्ली को इस सूची में तीसरा स्थान पर रहा है. पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, प्रदूषित स्थल ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कूड़े-कचरों में विषैले और खतरनाक पदार्थों की मात्रा अत्यधिक होने से आसपास रहने वालों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है

नीति आयोग ने हाल ही में 10 मार्च को भारत दीर्घकालिक विकास लक्ष्य (एसडीजी) का कौन सा संस्करण लांच करने की घोषणा की है?

  • पहला संस्करण
  • दूसरा संस्करण
  • तीसरा संस्करण
  • चौथा संस्करण
सही उत्तर
उत्तर: तीसरा संस्करण - नीति आयोग ने हाल ही में 10 मार्च को भारत दीर्घकालिक विकास लक्ष्य (एसडीजी) का तीसरा संस्करण लांच करने की घोषणा की है. यह भारत दीर्घकालिक विकास लक्ष्य (एसडीजी) का पहला संस्करण दिसम्बर 2018 में जारी किया गया था. यह अब देश में दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों की प्रगति की निगरानी करने का एक प्राथमिक साधन है.

दिल्ली चिकित्सा संघ (डीएमए) ने किसे कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवा व अनुकरणीय कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया है?

  • रामनाथ कोविंद
  • डॉ. हर्षवर्धन
  • राजनाथ सिंह
  • राजेन्द्र सिंह
सही उत्तर
उत्तर: डॉ. हर्षवर्धन - दिल्ली चिकित्सा संघ (डीएमए) ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को नई दिल्ली में होटल द ललित में कोविड-19 महामारी के दौरान उत्कृष्ट सेवा व अनुकरणीय कार्यों में योगदान के लिए सम्मानित किया है.

हाल ही में किस मंत्रालय ने सिल्क सेक्टर में कृषि वानिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?

  • सांस्कृतिक मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय
  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
  • वित मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में रेशम क्षेत्र में कृषि वानिकी केकार्यान्वयन के लिए एक अभिसरण मॉडल पर केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य किसानों को रेशम पालन आधारित कृषि वानिकी मॉडल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट हाल ही में कितने किलो भार वर्ग में विश्व की नंबर वन पहलवान बन गयीं है?

  • 52 किलो वेट कैटगिरी
  • 58 किलो वेट कैटगिरी
  • 65 किलो वेट कैटगिरी
  • 70 किलो वेट कैटगिरी
सही उत्तर
उत्तर: 65 किलो वेट कैटगिरी - भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट हाल ही में 65 किलो भार वर्ग में विश्व की नंबर वन पहलवान बन गयीं है. उन्होंने हाल ही में माटियो पैलिकोन रैंकिंग कुश्ती में फाइनल मुकाबला जीतकर यह मुकाम हासिल किया है. साथ ही वे एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान हैं.

मैटियो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में बजरंग पूनिया ने कितने किलो वेट कैटगिरी में गोल्ड मेडल जीता है?

  • 52 किलो वेट कैटगिरी
  • 58 किलो वेट कैटगिरी
  • 65 किलो वेट कैटगिरी
  • 70 किलो वेट कैटगिरी
सही उत्तर
उत्तर: 65 किलो वेट कैटगिरी - मैटियो पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में बजरंग पूनिया ने तुल्गा तुमुर ओचिर को हराकर इस टूर्नामेंट में 65 किलो वेट कैटगिरी में गोल्ड मेडल जीता है. जबकि पिछले वर्ष बजरंग पूनिया ने अमेरिका के जॉर्डन ओलिवर को फाइनल में हराकर टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता था.

हाल ही में किस देश ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक लगा दी है?

  • जापान
  • चीन
  • अमेरिका
  • स्विट्जरलैंड
सही उत्तर
उत्तर: स्विट्जरलैंड - हाल ही में स्विट्जरलैंड ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने पर रोक लगा दी है. बुर्के पर प्रतिबंध लगाने वाला स्विट्जरलैंड पहला मुल्‍क नहीं है, बल्कि इसके पूर्व कई देशों ने अपने यहां बुर्के पर प्रतिबंध लगा रखा है. जबकि फ्रांस पहला यूरोपीय देश है, जिसने मुस्लिम महिलाओं पर बुर्का पहनने पर बैन लगाया गया है.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और किस देश के बीच 9 मार्च को “मैत्री सेतु” उद्घाटन करने की घोषणा की है?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • जापान
  • चीन
  • बांग्लादेश
सही उत्तर
उत्तर: बांग्लादेश - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और बांग्लादेश के बीच 9 मार्च को "मैत्री सेतु" उद्घाटन करने की घोषणा की है. वे 9 मार्च को त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे. यह मैत्री सेतु पुल फेनी नदी पर बनाया गया है। ये नदी त्रिपुरा और बांग्लादेश में भारतीय सीमा के बीच बहती है.
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 29 July 2017 for SSC Exam
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *