Hindi – 24 May 2021 Current Affairs Questions and Answers
- Gk Section
- Posted on
GK Quiz on 24th May 2021 in Hindi (24 मई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत और विदेश से सम्बंधित ’24 मई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 24 May 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs Quiz on 24th May 2021 in Hindi (24 मई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)
सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी ने हाल ही में कितनी भाषाओं में “ई-कोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल ऐप” के लिए मैनुअल जारी किया है?
- 5 भाषाओं
- 9 भाषाओं
- 14 भाषाओं
- 20 भाषाओं
उत्तर: 14 भाषाओं – सुप्रीम कोर्ट की ई-कमिटी ने हाल ही में 14 भाषाओं में “ई-कोर्ट्स सर्विसेज मोबाइल ऐप” के लिए मैनुअल जारी किया है. ये 14 भाषाएँ अंग्रेजी, हिन्दी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयाली, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू है. यूजर इस एप्प को आधिकारिक वेबसाइट से निशुल्क डाऊनलोड कर सकते है.
खेल मंत्रालय ने किस वर्ष की अर्जुन पुरस्कार विजेता वी तेजस्विनी बाई को 2 लाख रूपये की वित्तीय सहायता देने की मजूरी दे दी है?
- 2011
- 2013
- 2017
- 2020
उत्तर: 2011 – खेल मंत्रालय ने हाल ही में वर्ष 2011 की अर्जुन पुरस्कार विजेता वी तेजस्विनी बाई को 2 लाख रूपये की वित्तीय सहायता देने की मजूरी दे दी है. वे वर्ष 2010 तथा 2014 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला कबड्डी टीम की सदस्य थीं.
निम्न में से किस मंत्री ने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर एप्प और एरिया ऑफ़िसर मॉनिटरिंग ऐप का लोकार्पण किया है?
- हरदीप सिंह पूरी
- नरेंद्र सिंह तोमर
- राजनाथ सिंह
- प्रकाश जावडेकर
उत्तर: नरेंद्र सिंह तोमर – खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर एप्प और एरिया ऑफ़िसर मॉनिटरिंग ऐप का लोकार्पण किया है. ये दोनों एप्प महात्मा गांधी नरेगा के के कार्यस्थलों पर श्रमिकों के लिए मददगार होंगे.
चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने हाल ही में एकाधिकार कानून तोड़ने पर किस फाइनेंशियल टेक कंपनी पर 20 हजार 414 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?
- माइक्रोसॉफ्ट
- अलीबाबा
- गूगल
- आईबीएम
उत्तर: अलीबाबा – चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने हाल ही में अलीबाबा फाइनेंशियल टेक कंपनी पर 20 हजार 414 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. जबकि इससे पहले मीटुआन, पिनडुओडुओ, टैक्सी सर्विस दीदी शूकिंग पर भी जुर्माना लगाया था.
ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, संपत्ति के मामले में झोंग शानशान को पीछे छोड़कर कौन एशिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बन गया है?
- बिल गेट्स
- गौतम अडाणी
- जेक मा
- मुकेश अम्बानी
उत्तर: गौतम अडाणी – हाल ही में ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, संपत्ति के मामले में चीन के झोंग शानशान को पीछे छोड़कर उद्योगपति गौतम अडाणी कुल नेट वर्थ 66.5 बिलियन डॉलर के साथ एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. इस लिस्ट में मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं.
24 मई को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
- राष्ट्रमंडल दिवस
- विज्ञान दिवस
- शिक्षा दिवस
- महिला सुरक्षा दिवस
उत्तर: राष्ट्रमंडल दिवस – 24 मई को पूरे भारत में राष्ट्रमंडल दिवस मनाया जाता है. यह दिवस वर्तमान में भारत सहित विश्व के कई देशो में मनाया जाता है. इस वर्ष 2021 में राष्ट्रमंडल दिवस अपनी 71 वीं वर्षगांठ को चिन्हित करेगा.
भारत के किस पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया है?
- ज़हीर खान
- आशीष नेहरा
- राहुल द्रविड़
- अनिल कुंबले
उत्तर: राहुल द्रविड़ – भारत के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया है. वे भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड में विराट कोहली की टीम के साथ व्यस्त होंगे.
रूस और किस देश ने हाल ही में अपनी सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया है?
- जापान
- अमेरिका
- चीन
- ऑस्ट्रेलिया
उत्तर: चीन – रूस और चीन ने हाल ही में अपनी सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया है जिसके तहत मास्को, चीन के 2 शहरो में 4 उच्च शक्ति वाले परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण करेगा. जबकि इससे पहले दोनों देशो ने 2018 में एक पैकेज सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.