Current Affairs in Hindi – 19 November 2022 Questions and Answers

19 November 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘19 नवम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘19 November 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 19th November 2022 in Hindi (19 नवम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)

हर वर्ष ‘वर्ल्ड टॉयलेट डे’ कब मनाया जाता है?

  • 10 नवंबर
  • 19 नवंबर
  • 15 नवंबर
  • 12 नवंबर
Show Answer
उत्तर: 19 नवंबर - विश्वभर में हर वर्ष 19 नवंबर को वर्ल्ड टॉयलेट दिवस मनाया जाता है। विश्व शौचालय दिवस का मकसद लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना जिनके पास आज के ज़माने में भी सुरक्षित और स्वच्छत शौचालय की सुविधा नहीं है। वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व शौचालय दिवस को एक आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में किस नाम का देश का पहला निजी रॉकेट विक्रम-एस का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

  • प्रारंभ
  • सैनिक
  • कोबाल
  • सोवल
Show Answer
उत्तर: प्रारंभ - 11 बजकर 30 मिनट पर ‘प्रारंभ’ नें सफल उड़ान भरी। हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने ‘प्रारंभ’ रॉकेट को तैयार किया है।

किसे पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल के रूप नियुक्त किया गया है?

  • डॉक्टर लीवी आनंद
  • डॉक्टर तीवी आनंद
  • डॉक्टर सीवी आनंद
  • डॉक्टर कीवी आनंद
Show Answer
उत्तर: डॉक्टर सीवी आनंद - पूर्व नौकरशाह डॉक्टर सीवी आनंद बोस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

“सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता –2022” में हिंदी वर्ग का पहला पुरस्कार किसे दिया गया है?

  • केशव प्रसाद शर्मा
  • दानी प्रसाद शर्मा
  • अलोक प्रसाद शर्मा
  • आकाश प्रसाद शर्मा
Show Answer
उत्तर: दानी प्रसाद शर्मा (भिलाई) - स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की “सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता –2022” में अंग्रेजी वर्ग में प्रथम पुरस्कार सुश्री सुमोना राठौर (दुर्गापुर) को और हिंदी वर्ग का पहला पुरस्कार दानी प्रसाद शर्मा (भिलाई) को दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन में किस देश को परिवार नियोजन की ‘राष्ट्र’ श्रेणी उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से नवाजा गया है?

  • भारत
  • तेहरान
  • अमेरिका
  • जापान
Show Answer
उत्तर: भारत - अंतरराष्ट्रीय परिवार नियोजन सम्मेलन में परिवार नियोजन की ‘राष्ट्र’ श्रेणी उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 से भारत देश को नवाजा गया है।

34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 कहाँ पर की जाएगी?

  • जयपुर
  • मेरठ
  • लखनऊ
  • गोवा
Show Answer
उत्तर: लखनऊ - योनेक्स सनराईज 34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 लखनऊ में होगी.

बासमती चावल का निर्यात करने वाली किस प्रमुख कंपनी को जलवायु पुरस्कार के लिए चुना है?

  • एलटी फूड्स
  • हेरिटेज फूड्स
  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
  • केआरबीएल लिमिटेड
Show Answer
उत्तर: केआरबीएल लिमिटेड - स्थानीय समुदायों और पर्यावरण के हित में ऊर्जा संरक्षण योगदान और नेतृत्वकारी भूमिका के लिए बासमती चावल का निर्यात करने वाली प्रमुख कंपनी केआरबीएल लिमिटेड को ब्रिटेन की संस्था से जलवायु पुरस्कार के लिए चुना है।

किस पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया?

  • ऑमल अब्दुल्लाह
  • शेख अब्दुल्ला
  • मेहुबा मुफ़्ती
  • फारूक अब्दुल्ला
Show Answer
उत्तर: फारूक अब्दुल्ला - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 5 October 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *