Current Affairs in Hindi – 4 November 2022 Questions and Answers

4 November 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘4 नवम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘4 November 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 4th November 2022 in Hindi (4 नवम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को किस पुरष्कार से सम्मानित किया गया?

  • पम्पा पुरस्कार
  • पद्मा भूषण
  • राज्योत्सवा प्रशस्ति
  • कर्नाटक रत्न
Show Answer
उत्तर: कर्नाटक रत्न - दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) के निधन के बाद उनको मरणोपरांत कर्नाटक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कर्नाटक रत्न’ (Karnataka Ratna) प्रदान किया गया, जिसे दिवंगत अभिनेता के परिवार ने स्वीकार किया।.

प्रश्न 2. हाल ही में किस देश ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया है?

  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • नेपाल
  • उत्तर कोरिया
Show Answer
उत्तर: उत्तर कोरिया - दक्षिण कोरिया के अनुसार उत्तर कोरिया ने हाल ही में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया जिसे विश्व के दूसरी छोर को भेदने के उदेश्य से तैयार किया गया है।

प्रश्न 3. हाल ही में पंजाब किंग्स ने किसे फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया है?

  • शेन वाटसन
  • ब्रैड हैडिन
  • ब्रेट ली
  • ब्रैड होज
Show Answer
उत्तर: ब्रैड हैडिन - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को पंजाब किंग्स ने फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया है।

प्रश्न 4. भोपाल में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में किसे समग्र साहित्यिक और कलात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया?

  • आलोक प्रसाद उपाध्याय
  • नर्मदा प्रसाद उपाध्याय
  • संगम प्रसाद उपाध्याय
  • अशोक प्रसाद उपाध्याय
Show Answer
उत्तर: नर्मदा प्रसाद उपाध्याय - भोपाल के माधवराव सप्रे संग्रहालय द्वारा भोपाल में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में समग्र साहित्यिक और कलात्मक योगदान के लिए हरदा निवासी सुप्रसिद्ध ललित निबंधकार तथा कलाविद नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को राज्यपाल मंगूभाई पटेल तथा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत द्वारा सम्मानित किया गया।

प्रश्न 5. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने ईटानगर के होलोंगी में स्थित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नाम बदलकर क्या रखने के लिए मंजूरी दी?

  • डोनी कोलो हवाई अड्डा, ईटानगर
  • डोनी पोलो हवाई अड्डा, ईटानगर
  • डोनी ओलो हवाई अड्डा, ईटानगर
  • डोनी सोलो हवाई अड्डा, ईटानगर
Show Answer
उत्तर: “डोनी पोलो हवाई अड्डा, ईटानगर” - अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के होलोंगी में स्थित नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का नामकरण केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने “डोनी पोलो हवाई अड्डा, ईटानगर” के रूप में करने को अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रश्न 6. अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना किस देश में पहुंची?

  • इंडोनेशिया
  • फिलीपिंस
  • जापान
  • नीदरलैंड
Show Answer
उत्तर: जापान - भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कामोर्टा अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर) में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका पहुंचे। आईएफआर का आयोजन योकोसुका की सागामी खाड़ी में 6 नवंबर 2022 को होगा.

प्रश्न 7. जेनेवा प्रेस क्लब “दे ला न्यूक्लीयराइजेशन डे ल’एसी” (एशिया का परमाणुकरण) नामक पुस्तक का विमोचन किया है इसके लेखक कौन है?

  • चार्ल्स सोरेल
  • जीन-जैक्स रूसो
  • जॉर्ज सैंड
  • रेने नाबा
Show Answer
उत्तर: रेने नाबा - फ्रांसीसी लेखक रेने नाबा ने “दे ला न्यूक्लीयराइजेशन डे ल’एसी” (एशिया का परमाणुकरण)' शीर्षक नामक पुस्तक फ्रेंच और अंग्रेजी दोनों में एक नई द्विभाषी लिखी है, इस पुस्तक में परमाणु आपातकाल और चीन और पाकिस्तान की सांठगांठ से उत्पन्न खतरे पर चर्चा की गई है। जेनेवा प्रेस क्लब में गोलियास द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसमें 35 व्यक्तियों ने भाग लिया और उनमें से 23 ने वर्चुअल मोड में भाग लिया।

प्रश्न 8. किस राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा “नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम” शुरू किया गया था?

  • दिसपुर
  • गांधीनगर
  • मेघालय
  • मिजोरम
Show Answer
उत्तर: मेघालय - मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा द्वारा मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले के तुरा में “नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम” शुरू किया गया था।
Read Also...  मई 2020 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हिंदी में
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *