Current Affairs in Hindi – 19 October 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’19 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’19 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 19th October 2020 in Hindi (19 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. चेन्नई में नेवी के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर जहाज से किस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल टेस्ट किया गया है?

  • राफेल
  • ब्रह्मोस
  • पृथ्वी
  • अग्नि
सही उत्तर
उत्तर: ब्रह्मोस - चेन्नई में नेवी के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर जहाज से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल टेस्ट किया गया है. इस टेस्टिंग के दौरान मिसाइल से अरब महासागर में एक टारगेट पर सटीक निशाना लगाया गया. डीआरडीओ के मुताबिक, यह मिसाइल ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना तेजी से वार कर सकती है. इसकी रफ्तार करीब 3457 किमी प्रति घंटे है.

प्रश्न 2. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में किस राज्य में 15,592 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • आंध्र प्रदेश
सही उत्तर
उत्तर: आंध्र प्रदेश - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में आंध्र प्रदेश राज्य में 15,592 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए आधारशिला रखी. इस राजमार्ग परियोजनाओं में 16 परियोजनाएं शामिल हैं जो 1,411 किलोमीटर से अधिक जबकि लंबी हैं.

प्रश्न 3. खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत कितने राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में खेल केंद्रों को उन्नयन के लिए चुना गया है?

  • 3 राज्यों
  • 5 राज्यों
  • 7 राज्यों
  • 12 राज्यों
सही उत्तर
उत्तर: 7 राज्यों - खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र के अंतर्गत हाल ही में 7 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में (आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, त्रिपुरा और जम्मू और कश्मीर) खेल केंद्रों को उन्नयन के लिए चुना गया है. इस सभी खेल केंद्रों ने अपने पिछले प्रदर्शनों, राज्य में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, प्रबंधन और खेल संस्कृति आदि के आधार पर कटौती की है.

प्रश्न 4. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर को किस राज्य में स्थित मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह को संबोधित करने की घोषणा की है?

  • कर्नाटक
  • केरल
  • महाराष्ट्र
  • पंजाब
सही उत्तर
उत्तर: कर्नाटक - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर को कर्नाटक राज्य में स्थित मैसूर विश्वविद्यालय के शताब्दी दीक्षांत समारोह को संबोधित करने की घोषणा की है. "27 जुलाई, 1916" में स्थापित यह मैसूर विश्वविद्यालय देश का छठा विश्वविद्यालय और कर्नाटक राज्य में पहला विश्वविद्यालय था. इस विश्वविद्यालय की स्थापना मैसूर रियासत के दूरदर्शी महाराजा, महामहिम श्री नलवाड़ी कृष्णराज वाडियार और तत्कालीन दीवान सर एम.वी. विश्वेश्वरैया ने की थी.

प्रश्न 5. किस मंत्रालय ने भारतीय उद्योग परिसंघ के साथ मिलकर 20 अक्‍टूबर को इस्‍पात इस्‍तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक वेबिनार आयोजित करने की घोषणा की है?

  • खेल मंत्रालय
  • सांस्कृतिक मंत्रालय
  • इस्‍पात मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: इस्‍पात मंत्रालय - इस्‍पात मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय उद्योग परिसंघ के साथ मिलकर 20 अक्‍टूबर 2020 को भारत के ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में इस्‍पात इस्‍तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक वेबिनार आयोजित करने की घोषणा की है. आयोजित किये जाने वाले इस वेबिनार का शीर्षक "आत्‍मनिर्भर भारत: ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था, कृषि, ग्रामीण विकास, डेयरी एवं खाद्य प्रसंस्‍करण में इस्‍पात के इस्‍तेमाल को प्रोत्‍साहन" है.

प्रश्न 6. भारत के किस राज्य में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड वायरोलॉजी के पहले चरण के संचालन की शुरुआत की गयी है?

  • गुजरात
  • बिहार
  • केरल
  • पंजाब
सही उत्तर
उत्तर: केरल - भारत के केरल राज्य में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड वायरोलॉजी के पहले चरण के संचालन की शुरुआत की गयी है. यह इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड वायरोलॉजी तिरुवनंतपुरम के थोनक्कल में लाइफ साइंस पार्क में स्थित है. साथ ही वायरोलॉजिस्ट, डॉ. अखिल बनर्जी को शोध संस्थान के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया.

प्रश्न 7. संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत कौन से स्थान पर है?

  • पहले
  • दुसरे
  • तीसरे
  • चौथे
सही उत्तर
उत्तर: तीसरे - हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत तीसरे स्थान पर है जबकि चीन, अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है. जारी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में करीब 600, अमेरिका में 467 तथा भारत में 300 से ज्यादा प्राकृतिक आपदाएं दर्ज की गई हैं.

प्रश्न 8. विशाल वी शर्मा को हाल ही में किसने भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है?

  • मूडीज
  • यूनेस्को
  • विश्व बैंक
  • डब्लूएचओ
सही उत्तर
उत्तर: यूनेस्को - विशाल वी शर्मा को हाल ही में राजदूत के पद के साथ संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के लिए भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है. वे जावेद अशरफ की जगह अपने स्थान ग्रहण करेंगे.

प्रश्न 9. 19 अक्टूबर को किस देश में “मदर टेरेसा डे” मनाया जाता है?

  • स्कोलोविया
  • अल्बानिया
  • जापान
  • भारत
सही उत्तर
उत्तर: अल्बानिया - 19 अक्टूबर को अल्बानिया में "मदर टेरेसा डे" मनाया जाता है. "मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को अल्बेनीयाई परिवार में हुआ था. उनका वास्तविक नाम अगनेस गोंझा बोयाजिजू था. उनको कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपनी जिंदगी लगाने वाली नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

प्रश्न 10. तेजी से बढ़ते कोरोना मामलो की वजह से किस देश के पीएम इगोर माटोविक ने देश में मास टेस्टिंग करवाने की घोषणा की है?

  • उजिस्तान
  • इराक
  • जापान
  • स्लोवाकिया
सही उत्तर
उत्तर: स्लोवाकिया - तेजी से बढ़ते कोरोना मामलो की वजह से स्लोवाकिया युरोप महाद्वीप मे स्थित स्लोवाकिया देश के पीएम इगोर माटोविक ने देश में मास टेस्टिंग करवाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है की कोरोना को रोकने के लिए यह एकमात्र तरीका "मास टेस्टिंग" है. इस समय अमेरिका में सबसे अधिक 83,46,244 संक्रमित मामले है जबकि 2,24,284 मौतें हुई है.
Read Also...  28 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) - 28 October 2018 Current Affairs in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *