Current Affairs in Hindi – 25 October 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’25 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’25 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 25th October 2020 in Hindi (25 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

Q1. विराट कोहली संग U-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले किस खिलाड़ी ने क्रिकेट से हाल ही में संन्यास ले लिया है?
[क] तन्मय श्रीवास्तव
[ख] अजितेश अर्गल
[ग] उन्मुक्त चाँद
[घ] तरुवर कोहली

सही उत्तर
उत्तर: तन्मय श्रीवास्तव - भारत के अंडर-19 (2008) विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बल्लेबाज तन्मय श्रीवास्तव ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की.

Q2. निम्नलिखित में से 24 अक्टूबर को कौनसा दिवस मनाया गया?
[क] United Nations Day
[ख] World Development Information Day
[ग] Both of the above
[घ] International Yoga Day

सही उत्तर
उत्तर: United Nations Day & World Development Information Day - प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। 1948 से, इस दिन को मनाया जाता है और 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सार्वजनिक अवकाश के रूप में सदस्य राज्यों द्वारा निरीक्षण करने की सिफारिश की गई थी। और विश्व विकास सूचना दिवस हर साल 24 अक्टूबर को मनाया जाता है ताकि दुनिया की समस्याओं का ध्यान आकर्षित किया जा सके और उन्हें हल करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता हो।

Q3. अमरीका के बिना आदेश के तुर्की ने किसा परिक्षण किया?
[क] S-400
[ख] T-400
[ग] K-400
[घ] R-400

सही उत्तर
उत्तर: S-400 - तुर्की ने हाल ही में अमरीका के मना करने पर S-400 का परीक्षण किया.

Q4. नौ मीडियाकर्मियों को किस हवाई कंपनी ने 30 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया?
[क] इंडिगो
[ख] स्पाइस जेट
[ग] गो एयर
[घ] विस्तारा

सही उत्तर
उत्तर: इंडिगो - इंडिगो ने यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ मीडियाकर्मियों को प्रतिबंधित कर दिया है। ये 30 अक्टूबर तक इंडिगो की फ्लाइट नहीं ले सकेंगे।

Q5. सूडान और किस देश के बिच रिश्ते सुधरने के लिए हाल ही में एक ऐतिहासिक समझौता हुआ?
[क] इजराइल
[ख] अफ्रीका
[ग] उत्तर कोरिया
[घ] कुवैत

सही उत्तर
उत्तर: इजराइल - सूडान और इसराइल के बीच रिश्ते सामान्य करने को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ, सूडान, इसराइल और अमरीका के संयुक्त बयान के मुताबिक आने वाले हफ़्तों में एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी.

Q6. निम्नलिखित में से हाल ही में कौन पीपल्स अलायंस के अध्यक्ष बने?
[क] फारूक अब्दुल्ला
[ख] महबूबा मुफ़्ती
[ग] ओमर अब्दुल्ला
[घ] सारा पायलट

सही उत्तर
उत्तर: फारूक अब्दुल्ला - जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आवास स्थान पर पीपल्स अलायंस बैठक हुई जिसमें फारूक अब्दुल्ला को पीपल्स अलायंस का अध्यक्ष चुना गया और महबूबा मुफ्ती उपाध्यक्ष होंगी.

Q7. RLSP के घोषणा पत्र में निम्न में से क्षेत्रो में जोर दिया गया?
[क] दवाई, पढ़ाई, कमाई, सिंचाईं, कार्रवाई और सुनवाई
[ख] कृषि, व्यापार, कार्य, रेल , यातायात
[ग] हवाई सफ़र, गोताखोर, सड़क, बिमा
[घ] इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर
उत्तर: दवाई, पढ़ाई, कमाई, सिंचाईं, कार्रवाई और सुनवाई - रालोसपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जिसमें दवाई, पढ़ाई, कमाई, सिंचाईं, कार्रवाई और सुनवाई पर जोर दिया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 20 April 2020 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *