डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमन (सीवी रमन) जीके प्रश्न और उत्तर – CV Raman Gk Questions in Hindi
- Gk Section
- Posted on
CV Raman Gk Questions in Hindi- Indian physicist Dr. C.V. Raman General Knowledge
CV Raman Gk Questions in Hindi– डॉ. सी.वी. रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकटरमन (Chandrashekhar Venkatraman) है. यह देश के भौतिक-शास्त्री थे इन्होने मात्र 11 वर्ष की आयु में मैट्रिक और 13 वर्ष की आयु में 12वीं पास कर ली थी. डॉ. सी.वी. रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार और वर्ष 1954 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। यहाँ पर हमने डॉ. सी.वी. रमन के जीवन और उनके द्वारा किए गए आविष्कारों के बारे में सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर जारी किए है.

Q: वर्ष 1930 में डॉ. सी.वी. रमन को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
A. पद्म भूषण
B. मरणोपरांत
C. नोबेल पुरस्कार
D. भारत रत्न
Answer. C: वर्ष 1930 में डॉ. सी.वी. रमन को भौतिकी विषय में नोबेल पुरस्कार मिला और यह पुरस्कार पाने वाले वे पहले भारतीय बने.
Q: सर सी.वी. रमन का जन्म कब और कहाँ पर हुआ था?
A. 7 नवंबर 1888, त्रिचीनोपोली
B. 10 जुलाई 1885, बैंगलोर
C. 22 नवंबर, 1888, मद्रास
D. 13 दिसंबर, 1886, केरल
Ans. A: डॉ. सी.वी. रमन का जन्म भारत के त्रिचीनोपोली में 7 नवंबर, 1888 को हुआ था.
Q: डॉ. सी.वी. रमन को किस खोज के लिए, नोबेल पुरस्कार मिला?
A. ध्वनि का कंपन
B. प्रकाश का प्रकीर्णन
C. A और B दोनों
D. न तो A और न ही B
Ans. B: डॉ. सी.वी. रमन की खोज, प्रकाश के प्रकीर्णन ने विश्व भर में एक सनसनी पैदा की और इसे रमन इफेक्ट नाम दिया गया.
Q: भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
A. 20 नवंबर
B. 7 नवंबर
C. 29 जनवरी
D. 28 फरवरी
Ans. D: 28 फरवरी को डॉ. सी. वी. रमन द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन (रमन इफेक्ट) की खोज की स्मृति में भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. 28 फरवरी को रमन इफेक्ट की खोज डॉ. सी. वी. रमन द्वारा की गई थी.
Q: डॉ. सी.वी. रमन को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से किस वर्ष सम्मानित किया गया था?
A. 1950
B. 1954
C. 1964
D. 1968
Ans. B: वर्ष 1954 में डॉ. सी.वी. रमन को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था.
Q: डॉ. सी.वी. रमन का निधन कब हुआ था?
A. 20 मार्च, 1970
B. 21 नवंबर, 1970
Ç. 24 जुलाई, 1972
D. 21 दिसंबर, 1972
Ans. B: 21 नवंबर, 1970 को डॉ. सी.वी. रमन का निधन बैंगलोर में हुआ था.
Q: सर चंद्रशेखर वेंकटरमन के पिता का क्या नाम था?
A. चंद्रशेखर अय्यर
B. सालेटोर
C. बालचंद्रन
D. ब्रह्म चेलाने
Ans. A: डॉ. सी.वी. रमन के पिता का नाम चंद्रशेखर अय्यर था वे विशाखापट्टनम के एक कॉलेज में गणित और भौतिकी में व्याख्याता थे.
Q: भारतीय विज्ञान अकादमी की स्थापना वर्ष 1934 में किसने की थी?
A. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
B. डॉ. सी.वी. रमन
C. होमी जे. भाभा
D. श्रीनिवास रामानुजन
Ans. B: वर्ष 1934 में डॉ. सी.वी. रमन ने बैंगलोर में भारतीय विज्ञान अकादमी की स्थापना की थी. सीवी रमण को अकादमी के पहले अध्यक्ष के रूप में भी चुना गया था.
Q: रमन चेयर (Raman Chair) की स्थापना भारत सरकार ने किस वर्ष की थी?
A. 1970
B. 1972
C. 1975
D. 1976
Ans. B: वर्ष 1972 में भारतीय विज्ञान अकादमी के संस्थापक डॉ. सी.वी. रमन की स्मृति में भारत सरकार ने रमन चेयर की स्थापना की थी.
Q: रमन प्रभाव (Raman Effect) के कौन से अनुप्रयोग हैं?
A. चिकित्सा
B. किसी पदार्थ का फिंगरप्रिंट
C. रसायन विज्ञान
D. उपरोक्त सभी
Ans. D: पदार्थ के फिंगरप्रिंट के रूप में रमन प्रभाव का उपयोग किया जा सकता है इस प्रभाव का उपयोग रसायन विज्ञान, चिकित्सा, जीव विज्ञान और विज्ञान के अनेक क्षेत्रों में किया जा सकता है और इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि पदार्थ किस से मिलकर बना है.