जी20 शिखर सम्मेलन पर निबन्ध – Essay On G20 Summit in Hindi

G20 Summit Essay – यहाँ पर आप जी20 शिखर सम्मेलन पर निबन्ध (Essay On G20 Summit in Hindi) के सरल उदाहरण प्रकाशित किए गए है.

आज के समय G20 एक महत्वपूर्ण विषय बन चूका है उन बच्चो और विधार्थियों के लिए जो परीक्षा की तयारी कर रहे है क्युकी यह एक ऐसा विषय है। जिससे सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछे जा सकते है। इसके अलवा हम सभी को को जी20 शिखर सम्मेलन के बारे में सामान्य ज्ञान होना जरुरी भी है. इस लेख में हमने G20 पर निबंध या भाषण प्रकाशित किया है। G20 की इस उपयोगी पोस्ट में आप छोटा निबंध और G20 पर बड़ा निबंध पढ़ सकते हो।

G20 पर 10 वाक्य निबंध (10 Lines on G20 in Hindi)

(1) G20 मतलब विश्व की 20 बड़ी आर्थिक एवं अर्थव्यवस्था वाले देशों का समूह।

(2) यह विश्व की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंत: सरकारी मंच है।

(3) इसमें शामिल सभी देश विश्व की जीडीपी का लगभग 85% हिस्सा बनाते है।

(4) इस समित का मुख्य उद्देश्य वैश्विक मुद्दों और वैश्विक आर्थिक अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाना है।

(5) इसकी स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी।

(6) वर्ष 2022 में इसकी अध्यक्षता इंडोनेशिया देश के पास थी।

(7) वर्तमान समय में भारत इसकी अध्यक्षता कर रहा है।

(8) G20 शिखर सम्मेलन 2023 का आयोजन 9-10 सितंबर को भारतीय राजधानी नई दिल्ली में किया गया है।

(9) भारत देश द्वारा 2023 में G20 की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य” रखी गई है।

(10) हमारे भारतीयों के लिए ये बड़े गर्व की बात कि भारत दुनिया की 20 सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों का G20 के माध्यम से मार्गदर्शन कर रहा है।

G20 पर निबंध 300 शब्दों में

G20 विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का ग्रुप है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा दोनों को तय करता है। G20 शिखर सम्मेलन के समय वैश्विक अर्थव्यवस्था के कई एजेंडे तैयार किए जाते हैं जिसमे विश्व की सबसे शीर्ष यानी ऊपर स्थान की 19 अर्थव्यवस्था वाले देश और यूरोपीय संघ शामिल है।

विश्व भर का लगभग 85% कारोबार सिर्फ G20 सदस्य देशों में ही होता है। G20 को अंग्रेजी में ग्रुप ऑफ ट्वेंटी भी कहा जाता है यानी 20 का समूह। यह यूरोपियन यूनियन एवं 19 आर्थिक मजबूत देशों का एक अनौपचारिक ग्रुप है।

Read Also...  शिक्षक पर निबन्ध - Essay On Teacher in Hindi

जर्मनी की राजधानी बर्लिन से दिसंबर 1999 में G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई थी। इसके बाद यह तय हुआ कि हर वर्ष साल में एक बार G20 देशों के नेताओं की बैठक करना अनिवार्य होगी।

G20 में विश्व के शक्तिशाली देश जुड़े हुए है जिनमे, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका बड़े देश शामिल है।

इस वर्ष यानी 2023 में भारत G20 देशों की अध्यक्षता के पद पर कार्यरथ है और “वसुधैव कुटुंबकम” इस वर्ष की थीम चुनी गई है। सरकार के स्तर पर इससे अगला G20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर 2023 को भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

देश के सामने इस समिति को लेकर कठिन चुनौतियां है। भारत के सामने G20 की प्रमुख प्राथमिकताओं में समावेशी न्याय, संगत और सतत विकास, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, तकनीकी सक्षम विकास, जलवायु, वित्तपोषण, वैश्विक खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण विषय शामिल है जिन पर इस विचार किया जाएगा।

G20 पर निबंध 500 शब्दों में

प्रस्तावना
ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) यानी 20 देशो का समूह यह एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। जो सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने एवं उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इस पर चर्चा करता है। भारत देश 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 (GTwenty) की अध्यक्षता करेगा।

G20 क्या है? जानें;
G20 को पूर्ण भाषा में “ग्रुप ऑफ ट्वेंटी” कहा जाता है इसका हिंदी में मतलब 20 शक्तिशाली देशो का समूह। G20 यूरोपियन यूनियन और 19 बड़े देशों का एक अनौपचारिक ग्रुप है। G20 शिखर सम्मेलन हल वर्ष आयोजित किया जाता है जिसमे सभी नेता हर वर्ष इकठ्ठा होते है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को किस जरिए आगे बढ़ाया जाय के विषय पर जरुरी चर्चा करते हैं। इसका समूह का गठन वर्ष 1999 में हुआ था।

G20 के सदस्य देश
ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) में विश्व के 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्कि यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) तथा यूरोपीय जैसे बड़े देश शामिल हैं। सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद 85%, वैश्विक व्यापार का 75% से ज्यादा और दुनिया की करीबन दो-तिहाई आबादी है।

Read Also...  ताजमहल पर निबन्ध - Essay On Taj Mahal in Hindi

इस वर्ष (2023) G20 की थीम
भारत देश ने वैश्विक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए एवं अपनी संस्कृति को कायम रखते हुए इस वर्ष में G20 की Theme “वसुधैव कुटुम्बकम” रखी है अर्थात “एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य”

G20 का उद्देश्य. क्या है;
G20 समूह का प्रमुख उद्देश्य व्यापार, स्वास्थ्य, जलवायु और अन्य मुद्दों पर वैश्विक नीति के समन्वय के लिए नियमित रूप से मिलना, चर्चा करना तथा उसमें किस तरह सुधार किया जाए और इससे निपटना। पिछले जी20 शिखर सम्मेलनों ने भी Covid-19 जैसी महामारी, वर्ष 2008 के वित्तीय संकट, ईरानी परमाणु कार्यक्रम और सीरियाई गृह युद्ध को भी संबोधित किया गया था।

G20 के कार्य;
G20 अपने सदस्य देशो के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग और निर्णय करने के लिए एक प्रमुख मंच है। G20 के शक्तिशाली नेता हर वर्ष यह बैठक करते हैं साथ ही वर्ष के दौरान देश के वित्त मंत्री और केन्द्रीय बैंक के गवर्नर वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में बहतरी लाने, वित्तीय नियमन में सुधार लाने और प्रत्येक सदस्य देश में जरूरी प्रमुख आर्थिक सुधारो के विषय पर चर्चा करने के लिए नियमित रूप से g20 बैठक करते हैं।

उपसंहार
G20 विश्व की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशो का समूह है। जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा दोनों को तय करता है। G20 शिखर सम्मेलन के दौरान कई एजेंडे और मुद्दे तय किए जाते हैं। ये समूह मुख्य रूप से ग्लोबल इकॉनमी, आर्थिक स्थिरता, जलवायु परिवर्तन के मुद्दे, सतत विकास इत्यादि प्रक्रियाओं पर जोर देता है और कार्य करता है।

G20 पर निबंध 350 शब्दों में

G20: परिभाषा

Essay on G20 in Hindi: ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) मतलब बीस देशो का समूह (अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच) एक ऐसा फोरम है जिसमे विश्व के 20 सबसे बड़े और प्रभावशाली देशो के प्रतिनिधि एक साथ आते है.

G20: सदस्य देश

G20 देशो में USA (यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका), UK (यूनाइटेड किंगडम), Canada (कनाडा), France (फ्रांस), Germany (जर्मनी), Italy (इटली), Japan (जापान), Australia (ऑस्ट्रेलिया), South Korea (साउथ कोरिया), China (चीन), India (भारत), Brazil (ब्राज़ील), Argentina (अर्जेंटीना), Mexico (मेक्सिको), Saudi Arabia (सऊदी अरबिया), Turkey (टर्की), Russia (रूस), South Africa (साउथ अफ्रीका), Indonesia (इंडोनेशिया) और EU (यूरोपीय संघ) शामिल है.

Read Also...  स्वच्छ भारत अभियान पर निबन्ध - Essay On Swachh Bharat Abhiyan in Hindi

G20: महत्व

G20 (Group of Twenty) के सभी देशो का विशेष महत्व है क्युकी इनके साथ दुनिया के 66% से अधिक जनसँख्या, 85% से अधिक जीडीपी और 75& से अधिक विश्व व्यापार होता है. इसके अलावा, जी 20 का महत्व सामान्यत: अन्य विषयों पर भी है जैसे मानसिक स्वाथ्य, कहती, साइबर सिक्यूरिटी, निर्माण, आत्मनिर्भरता और समृद्धि आदि.

G20: उद्देश्य

G20 का उद्देश्य है समन्वय और सहयोग के माध्यम से ग्लोबल आर्थिक और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने का. G-20 के देशो के प्रतिनिधि अक्सर प्रतिवेत्ता के माध्यम से बातचीत करते है और समस्याओं का समाधान धुंडने की कोशिश करते है. G20 का सबसे बड़ा उद्देश्य विश्व अर्थव्यवस्था को सुधारने का है. इस मंच के देशो के बिच आर्थिक सम्बन्ध, व्यापर और नियामक प्रक्रियाओं के विषय में बातचीत होती है.

G20: इतिहास

जी 20 की शुरुआत वर्ष 1999 में की गई थी और इसका पहला समित 2008 में वाशिंगटन D.C. में आयोजित किया गया था. इससे पहले G7 था जो की सिर्फ साथ देशो का मंच था, लेकिन बाद में G8 और G20 बन गया.

G20: फायेदा

G20 का सबसे बड़ा फायेदा ये है की इस फोरम में सभी देशो की साथ-साथ बातचीत होती है और इससे दुनिया की समस्यायों का समाधान निकलने में मदद मिलती है.

G20: निष्कर्ष

आज के समय में, जहाँ विश्व बाज़ार आर्थिक और आजादी की तरफ बढ़ रहा है, G20 का एक और महत्वपूर्ण उद्देश यह है की देशो के बीच विश्व व्यापार के नियमों और प्रविधियों का विकास हो. G20 के सदस्य देशो के बीच एकता और सहयोग बनाये रखने से ही विश्व की आर्तिह्क और राजनितिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है.

G20 FAQ’s

जी20 शिखर सम्मेलन क्या है?
जी20 यानी ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, इसका उद्देश वैश्विक मुद्दों पर विचार करना.

वर्ष 2023 में G20 की थीम क्या है ?
वर्ष 2023 में G20 की थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य” है

जी20 की स्थापना कब की गई?
जी20 की स्थापना वर्ष 1999 में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग और विकास से संबंधित नीतिगत मुद्दों पर चर्चा एवं उनका समाधान करने के लिए की गई थी।

G20 2023 की अध्यक्षता कौन करेगा?
भारत G20 की अध्यक्षता 30 नवंबर 2023 तक करेगा.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *