KBC Session 11 Episode 1 Quiz in Hindi – कौन बनेगा करोड़पति सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में

Here you will find most important Kaun Banega Crorepati (KBC) general knowledge questions with answers in hindi

केबीसी के प्रश्न और उत्तर एपिसोड – 1: यहाँ हमने कौन बनेगा करोड़पति के Episode 1 में पूछे गए सभी महत्वपूर्ण प्रश्न व् उत्तर अंकित किये है ये सभी केबीसी क्विज पहले ही टेलीविज़न पर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा पूछे जा चुके है यहाँ अंकित किये गए सभी केबीसी जीके प्रश्न आपको केबीसी के तयारी और विभिन्न परीक्षाओ व् इंटरव्यू में आपके लिए सहायक होंगे.


प्रश्‍न 1. किस स्थान का नाम फिल्म “मनिकर्नाका: द क्वीन ऑफ़ ______” के शीर्षक में आता है?
क. ग्वालियर
ख. मांडू
ग. काशी
घ. झाँसी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. झाँसी

प्रश्‍न 2. हिंदी मुहावरे “नो दो ग्यारह होना” में प्रयोग हुई संख्याओ को जोड़ने पर कुल योग कितना होगा?
क. 9
ख. 22
ग. 11
घ. 13

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 22

प्रश्‍न 3. भारतीय पौराणिक मान्यता के अनुसार कल्पतरु या पारिजात क्या है?
क. कामना-पूर्ति करने वाला वृक्ष
ख. इच्छा पूर्ति करने वाली गाय
ग. उच्च गति रथ
घ. इंद्र का घोडा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. कामना-पूर्ति करने वाला वृक्ष

प्रश्‍न 4. मानव शरीर में डेल्टाइड मांसपेशियों आप कंहा पायेंगे?
क. कंधे में
ख. पीठ में
ग. पैर के साथ
घ. कलाई के साथ

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. कंधे में

प्रश्‍न 5. इनमे से कौन सा सिन्धु घाटी सभ्यता स्थल गुजरात में स्थित नहीं है?
क. लोथल
ख. रंगपुर
ग. धोलवीरा
घ. राखीगढ़ी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. राखीगढ़ी

प्रश्‍न 6. इनमे से किस जानवर के दूध में वसा की सबसे अधिक मात्रा पायी जाती है?
क. ऊंट
ख. गाय
ग. भेंस
घ. बकरी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भेंस

प्रश्‍न 7. किस टीम ने T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 278 रन का विश्व रिकॉर्ड बनाया?
क. आयरलैंड
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अफगानिस्तान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अफगानिस्तान

प्रश्‍न 8. फिल्म “कभी-कभी” के लोकप्रिय गीत के बोल के अनुसार, “कभी-“कभी मेरे दिल में _____ ” क्या?
क. सवाल आता है
ख. प्यार आता है
ग. धड़कन होती है
घ. ख्याल आता है

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. ख्याल आता है

प्रश्‍न 9. इनमे से किस सोशल मीडिया साईट पर आप “फ्रेंड रिक्वेस्ट” पाते है?
क. ट्विटर
ख. इन्स्ताग्राम
ग. फेसबुक
घ. यूट्यूब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. फेसबुक

प्रश्‍न 10. भारतीय रेलवे द्वारा निर्मित “रेल नीर” क्या है?
क. टिकट सेवा
ख. पैक किया गया पेयजल
ग. नाश्ता
घ. वाई-फाई सेवा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पैक किया गया पेयजल

प्रश्‍न 11. आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करने के लिए इनमे से कौन सी सूत्र का उपयोग किया जाता है?
क. लम्बाई X चोड़ाई
ख. 2x लम्बाई X चोड़ाई
ग. लम्बाई + चोड़ाई
घ. लम्बाई – चोड़ाई

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. लम्बाई X चोड़ाई

प्रश्‍न 12. जीका वायरस किसके द्वारा फैलता है?
क. एनोफ्लिज मच्छर
घ. बालू मक्खी
ग. एडीज मच्छर
घ. सत्सी मक्खी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एडीज मच्छर
Read Also...  KBC Session 10 Episode 33 Quiz in Hindi - कौन बनेगा करोड़पति सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में - 17th Oct 2018
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *