
Boxer Mary Kom Gk Questions in Hindi – महिला मुक्केबाज मैरी कॉम जीके प्रश्न और उत्तर
- Gk Section
- Posted on
MC Mary Kom Gk Questions in Hindi: भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम (Mangte Chungneijang Mary Kom OLY) को हम सभी जानते है. मैरी कॉम मणिपुर, भारत की मूल निवासी है इन्हें एमसी मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है. इनका पूरा नाम मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम है.
भारतीय मुक्केबाज महिला खिलाड़ी मैरी कॉम का जन्म 1 मार्च, 1983 को मणिपुर के कांगथेई, चुराचांदपुर में हुआ था. इनके सम्मान में मणिपुर राज्य में खेल गांव को जाने वाली एक सड़क का नाम मैरी कॉम रोड रखा गया है.
मैरी कॉम एक गैर-व्यावसायिक मुक्केबाज़ हैं. मैरी कॉम ने अपने करियर में कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं. जिनके लिए उन्हें कई पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चूका है जिनमे से मुख्य सम्मान पद्म भूषण, अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री, और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जैसे कई पुरस्कार शामिल हैं.
मैरी कॉम के जीवनकाल पर एक बॉलीवुड फ़िल्म भी बनी है जिसका नाम ‘मैरी कॉम’ है. इस फ़िल्म में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का किरदार निभाया था. जिसके निर्देशक उमंग कुमार और निर्माता: संजय लीला भंसाली, ज्योति कपुर दास थे. यहाँ हमने मैरी कॉम पर सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर (Mary KOM Gk Questions in Hindi) प्रकाशित किए है जोकि प्रतियोगी परीक्षा के लिए मददगार हो सकते है.
मैरी कॉम जीके प्रश्न और उत्तर – MC Mary Kom Gk Questions and Answers in Hindi
Q1. मैरी कॉम को किस नाम से भी जाना जाता है ?
अ. मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी
ख. एम सी मैरी कॉम
ग. अ और ख दोनों
घ. मेस्त्रिगन मैरी
उत्तर: ग. अ और ख दोनों
Q2. मैरी कॉम का पूरा नाम क्या है ?
अ. मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी
ख. मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम
ग. मैरी कॉम
घ. मेस्त्रिगन मैरी
उत्तर: ख. मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम
Q3. मैरी कॉम का जन्म कब हुआ ?
अ. 1980
ख. 1983
ग. 1990
घ. 1985
उत्तर: ख. 1983
Q4. मैरी कॉम भारत की एक महिला _ खिलाडी हैं ?
अ. क्रिकेटर
ख. फूटबाल
ग. मुक्केबाज
घ. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: ग. मुक्केबाज
Q5. मैरी कॉम का वजन कितना है ?
अ. 55 कि॰ग्राम
ख. 52 कि॰ग्राम
ग. 51 कि॰ग्राम
घ. 50 कि॰ग्राम
उत्तर: ग. 51 कि॰ग्राम (112 पौंड)
Q6. मैरी कॉम भारत के किस स्थान की मूल निवासी हैं ?
अ. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. हरियाणा
घ. मणिपुर
उत्तर: घ. मणिपुर
Q7. मैरी कॉम कितनी बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रहे चुकी है ?
अ. 5
ख. 9
ग. 10
घ. 3
उत्तर: अ. 5
Q8. मैरी कॉम ने 2012 के लंदन ओलम्पिक में कोन सा पदक जीता है ?
अ. स्वर्ण पदक
ख. रजत पदक
ग. काँस्य पदक
घ. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: ग. काँस्य पदक
Q9. मैरी कॉम ने 2010 के ऐशियाई खेलों में कोन सा पदक जीता है ?
अ. स्वर्ण पदक
ख. रजत पदक
ग. काँस्य पदक
घ. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: ग. काँस्य पदक
Q10. मैरी कॉम ने 2014 के एशियाई खेलों में कोन सा पदक जीता है ?
अ. स्वर्ण पदक
ख. रजत पदक
ग. काँस्य पदक
घ. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: अ. स्वर्ण पदक
Q11. मैरी कॉम ने लगातार चौथी बार विश्व गैर-व्यावसायिक बॉक्सिंग में कोन सा पदक जीता है?
अ. स्वर्ण पदक
ख. रजत पदक
ग. काँस्य पदक
घ. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: अ. स्वर्ण पदक
Q12. लगातार चौथी बार विश्व गैर-व्यावसायिक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि से प्रभावित होकर एआइबीए ने उन्हें किस नाम से संबोधन किया?
अ. मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी
ख. एम सी मैरी कॉम
ग. मैरी
घ. मेस्त्रिगन मैरी
उत्तर: अ. मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी
Q13. मैरी कॉम के जीवन पर बनी फिल्म किस वर्ष रिलीज़ हुई?
अ. 2014
ख. 2015
ग. 2016
घ. 2017
उत्तर: अ. 2014
Q14. मैरी कॉम के जीवन पर बनी फिल्म में उनकी भूमिका किस अभिनेत्री ने निभाई है?
अ. कटरीना कैफ
ख. अलिया भट्ट
ग. करीना कपूर
घ. प्रियंका चोपड़ा
उत्तर: घ. प्रियंका चोपड़ा
Q15. मैरी कॉम ने किस वर्ष प्रथम बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती?
अ. 2002
ख. 2001
ग. 2003
घ. 2004
उत्तर: ख. 2001
Q16. मैरी कॉम ने 2009 के इनडोर एशियन खेल में कोन सा पदक जीता है?
अ. स्वर्ण पदक
ख. रजत पदक
ग. काँस्य पदक
घ. इनमे से कोई नहीं
उत्तर: अ. स्वर्ण पदक
Q17. मैरी कॉम ने 2017 तक कितने राष्ट्रीय खिताब जीते है?
अ. 10
ख. 15
ग. 12
घ. 18
उत्तर: अ. 10
Q18. मैरी कॉम को भारत सरकार ने किस वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया?
अ. 2010
ख. 2003
ग. 2006
घ. 2017
उत्तर: ख. 2003
Q19. मैरी कॉम को भारत सरकार ने किस वर्ष पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया?
अ. 2010
ख. 2003
ग. 2006
घ. 2017
उत्तर: ख. 2003
Q20. मैरी कॉम को भारत सरकार ने किस वर्ष भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया?
अ. 2010
ख. 2009
ग. 2012
घ. 2017
उत्तर: ख. 2009
मैरी कॉम रिकॉर्ड
- वर्ष 2002 में मैरी कॉम वर्ल्ड चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतकर देश की पहली बॉक्सर बनीं.
- लंदन ओलंपिक 2012 में मैरी कॉम ने महिला फ़्लाइवेट वर्ग की प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर ने इतिहास रचा.
- एशियाई खेलों (2014) और राष्ट्रमंडल खेलों (2018) में मैरी कॉम में गोल्ड मैडल जीतकर पहली भारतीय महिला बनी.
- मैरी कॉम अब तक पांच बार की एशियाई चैंपियन रह चुकी हैं.
- मैरी कॉम अब तक 8 बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं.