नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की सूची
- Gk Section
- Posted on
नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेता की सूची हिन्दी में – Nobel Prize 2021 Winners List in Hindi
विश्वभर में सबसे सम्मानीय नोबल पुरस्कार मुख्यरूप से भौतिकी, रसायन विज्ञान, शरीर विज्ञान/ चिकित्सा, शांति, साहित्य और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया जाता है. यह पुरस्कार वर्ष 1901 से रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा दिया जाता है. इस नोबल पुरस्कार विजेता को करीब 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन यानी 8.5 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है.
चिकित्सा (Medicine) का नोबेल पुरस्कार 2021: डेविड जूलियस और आर्डम पाटापोशियन
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल कमेटी ने वर्ष 2021 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के डेविड जूलियस और आर्डम पाटापोशियन को उनके अतुलनीय योगदान के लिए देने के घोषणा की है. यह पुरस्कार दोनों वैज्ञानिक को तापमान और स्पर्श को महसूस करने वाले रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया गया है. दोनों की इस खोज से नए तरह के पेन किलर्स को बनाने में मदद मिलेगी. डेविड जूलियस और आर्डम पाटापोशियन की खोज का प्रयोग पुराने दर्द और कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए किया जा रहा है.
भौतिकी (Physics) का नोबेल पुरस्कार 2021: डेविड जूलियस और आर्डम पाटापोशियन
वर्ष 2021 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसिक को देने की घोषणा की गयी है. स्यूकुरो मानेबे और क्लॉस हैसलमैन ने में जलवायु का फिजिकल मॉडल तैयार किया जिससे तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन पर नजर रख सकेंगे. जबकि जियोर्जियो पेरिसिक ने अणुओं से ग्रहों तक फिजिकल सिस्टम में होने वाले बदलाव को दिखाया. तीनो वैज्ञानिकों को अतुलनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.
शांति (Peace) का नोबेल पुरस्कार 2021: मारिया रेसा और दिमित्री मुरातोव
वर्ष 2021 का शांति का नोबेल पुरस्कार फिलीपींस की मारिया रेसा और रूस के दिमित्री मुरातोव को देने की घोषणा की गयी है. फिलिपींस की मारिया और रूस के दिमित्री पत्रकार को यह पुरस्कार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए किए गए प्रयासों के लिए दिए जाने की घोषणा की है.
न्यूज साइट रैप्लर की को-फाउंडर मारिया रेसा है. उन्होंने वर्ष 2012 में इसकी स्थापना की थी.
साहित्य (Literature) का नोबेल पुरस्कार 2021: अब्दुलरजाक गुर्नाह
वर्ष 2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुर्नाह को देने की घोषणा की गयी है. नोबेल कमेटी ने कहा है की उपनिवेशवाद के खिलाफ रजाक ने किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने इस बुराई की जड़ पर अपने साहित्य के जरिए प्रहार किया. गुर्नाह की कोशिश है कि महाद्वीपों के बीच सांस्कृतिक अंतर की गहरी खाई को लेखनी के जरिए भरा जाए.
रसायन (Chemistry) का नोबेल पुरस्कार 2021: बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन
वर्ष 2021 का रसायन का नोबेल पुरस्कार जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन को देने की घोषणा की गयी है. नोबेल कमेटी ने उन्हें यह सम्मान एसिमेट्रिक ऑर्गेनकैटालिसस पर रिसर्च के लिए देने की घोषणा की है. उन्होंने मॉलिक्यूल्स बनाने वाले टूल का निर्माण किया है.
अर्थशास्त्र (Economics) का नोबेल पुरस्कार 2021: डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स
वर्ष 2021 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को देने की घोषणा की गयी है. नोबेल कमेटी ने डेविड कार्ड को श्रम अर्थशास्त्र में उनके प्रयोगसिद्ध योगदान के लिए नोबल पुरस्कार का आधा हिस्सा देने की घोषणा की गयी है जबकि दूसरा आधा संयुक्त रूप से जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को संबंधों के विश्लेषण में उनके मेथेडोलॉजिकल योगदान के लिए देने की घोषणा की गयी है. इन तीनो अर्थशास्त्रियों को अनपेक्षित प्रयोगों, या तथाकथित “प्राकृतिक प्रयोगों” से निष्कर्ष निकालने पर काम करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.
इस नोबल पुरस्कार की शुरुआत डायनामाइट के आविष्कारक और बिजनेसमैन अल्फ्रेड नोबेल ने की थी. इस नोबेल पुरस्कार की राशि अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी गई वसीयत से आती है. जबकि पहली बार अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 1969 में दिया गया था. यहाँ पर हमें हमने नोबल पुरस्कार 2021 के विजेता की सूची प्रकाशित की है.