प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने की घोषणा, अब तक इतने देशों ने किया सम्मानित

PM Modi Mauritius 2025- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान मिलने की घोषणा की गई है. बता दें कि यह घोषणा मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने की है. जहां अब पीएम मोदी मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे.

Prime Minister Narendra Modi becomes first Indian to get Mauritius’ Highest Honour

PM Modi receives Mauritius’ highest award– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मॉरीशस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन’ से नवाजा जाएगा. मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने भारतीय समुदाय के बीच यह बड़ी घोषणा की. इस सम्मान की घोषणा के बाद भारत और मॉरीशस के संबंध अधिक घनिष्ठ होंगे. गौरतलब है कि तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को यह सम्मान नहीं मिला है. पीएम मोदी मॉरीशस का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी यह विशिष्ट सम्मान पाने वाले पांचवें विदेशी नागरिक हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान को बताया ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक

मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने की घोषणा को प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बताया है. पीएम मोदी ने कहा, “मॉरीशस की जनता और सरकार ने मुझे यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का निर्णय लिया है, मैं इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं.” इसके साथ ही उन्होंने सम्मान को लेकर आगे कहा, “यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है.”

पीएम मोदी को 21वें अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की घोषणा है. इससे पहले उन्हें 20 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनकी लिस्ट इस प्रकार है –

Read Also...  Tallest, Biggest and Shortest in India

1. किंग अब्दुलअजीज सैश (सऊदी अरब, 2016)

2. अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार (अफगानिस्तान, 2016)

3. फिलिस्तीन राज्य का ग्रैंड कॉलर (फिलिस्तीन, 2018)

4. निशान इज्जुद्दीन का शासन (मालदीव, 2019)

5. ऑर्डर ऑफ जायद (यूएई, 2019)

6. किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां (बहरीन, 2019)

7. लीजन ऑफ मेरिट (अमेरिका, 2020)

8. ऑर्डर ऑफ द नाइल (मिस्र, 2023)

9. ऑर्डर ऑफ लोगोहू के ग्रैंड कम्पैनियन (पापुआ न्यू गिनी, 2023)

10. ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर (फ्रांस, 2023)

11. ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर (ग्रीस, 2023)

12. कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (फिजी, 2023)

13. एबाकल अवॉर्ड (पलाऊ, 2023)

14. ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ (भूटान, 2024)

15. ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ (रूस, 2024)

16. ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द नाइजर (नाइजीरिया, 2024)

17. डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ (डोमिनिका, 2024)

18. ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ (गुयाना, 2024)

19. ‘बारबाडोस की स्वतंत्रता का मानद आदेश’ (2024)

20. ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर (कुवैत, 2024)

21. ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ की घोषणा (मॉरिशस, 2025)

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *