Q: निम्नलिखित मराठा अधिकारियों में से कौन राजस्व विभाग की देखभाल करता था ?
आगामी आर.ए.एस./आर.टी.एस. प्रा. परीक्षा, 2024 हेतु विशेष हल प्रश्न
Options:
(A) पेशवा
(B) अमात्य
(C) सचिव
(D) सुमन्त
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Answer: (B) मराठा अधिकारियों में अमात्य राजस्व विभाग की देखभाल करता था. शासन का वास्तविक संचालन अष्टप्रधान नामक आठ मन्त्री करते थे जिसका कार्य राजा को परामर्श देना मात्र था. इसे किसी अर्थ में मन्त्रिमण्डल नहीं कहा जा सकता था.
1. पेशवा मुख्यमन्त्री, सम्पूर्ण प्रशासन का पर्यवेक्षण व निरीक्षण. लोकहित की रक्षा.
2. अमात्य या मजूमदार-वित्तमन्त्री.
3. मन्त्री या वाकियानवी-दरबारी कार्यों का लेखा-जोखा
4. सचिव या सुरनवीन-पत्राचार विभाग की देखरेख. महलों एवं परगनों के हिसाब-किताब की जाँच.
5. दबीर या सुमन्त-विदेशी विभाग का प्रधान.
6. सेनापति (सर-ए-नौबत)- सेना का नेतृत्व
7. पण्डितराव (दानाध्यक्ष)-धार्मिक मामलों में छत्रपति का मुख्य परामर्शदाता.
8. न्यायाधीश-राजा के बाद न्याय-विभाग का प्रधान.