United Nations Day 2025 – जानिए संयुक्त राष्ट्र दिवस 2025 कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्त्व थीम, प्रश्नोतरी
- विवेक कुमार
- Posted on
जानिए संयुक्त राष्ट्र दिवस 2025 कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्त्व थीम, प्रश्नोतरी – United Nations Day in Hindi
United Nations Day 2025 in Hindi – हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सालगिरह को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे की संयुक्त राष्ट्र दिवस 2025 कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्त्व और थीम
संयुक्त राष्ट्र दिवस 2025 कब और क्यों मनाया जाता है?
हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र दिवस 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र चार्टर की सालगिरह को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है जो की वर्ष 1945 में लागू हुआ था. यह अंतर-सरकारी संगठन अपने अधिकांश हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा संस्थापक दस्तावेज़ के अनुसमर्थन के साथ अस्तित्व में आया था. जिसके सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य शामिल हैं. इस संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य प्राथमिक भूमिका विश्व शांति और सुरक्षा बनाए रखना है. यह संयुक्त राष्ट्र संगठन विश्व के देशो के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने, राष्ट्रों के लिए समन्वय का केंद्र बनने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने की दिशा में भी कार्य करता है.
संयुक्त राष्ट्र दिवस का इतिहास
- आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र वर्ष अक्टूबर, 1945 को स्थापित हुआ था.
- वर्ष 1947 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने घोषणा की है की संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों और उपलब्धियों को दुनिया के लोगों को बताने और उनका समर्थन हासिल करने के लिए” समर्पित होगा.
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने ‘संयुक्त राष्ट्र’ नाम घोषित किया था.
- इसका पहला बार उल्लेख द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1 जनवरी, 1942 को संयुक्त राष्ट्र की घोषणा में किया गया था
- जब संयुक्त राष्ट्र संगठन की स्थापना हुई तब इसमें 51 सदस्य देश थे, जो अब 193 हो गए हैं
- वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश 24 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाते है
संयुक्त राष्ट्र दिवस 2025 का महत्व
यह दिवस संयुक्त राष्ट्र संगठन के सदस्यों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की याद दिलाने और इस विश्व को एक बेहतर जगह बनाने के उनके वादे की पुष्टि करने के लिए मनाया जाता है. यह दिवस विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों और योगदान को भी मान्यता देता है.
संयुक्त राष्ट्र दिवस 2023 की थीम
- Equality, Freedom and Justice for All
- सभी के लिए समानता, स्वतंत्रता और न्याय
संयुक्त राष्ट्र दिवस से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर
- 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है?
24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी.
2. संयुक्त राष्ट्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
संयुक्त राष्ट्र दिवस को उसकी स्थापना की जयंती के रूप में मनाया जाता है और यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के महत्वपूर्ण दिन को स्वीकार करता है.
3. वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव कौन है?
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंघेरे गुटेरेश हैं.
4. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम अध्यक्ष कॉर्डेल हल कैनान थे.
5. संयुक्त राष्ट्र दिवस पर हम क्या करते हैं?
संयुक्त राष्ट्र दिवस पर हम जागरूकता बढ़ाने के लिए वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जैसे कि समाचार, वेबिनार, और सामाजिक जागरूकता अभियान.